Irrfan Khan की अधूरी फ‍िल्‍म को पूरा करेंगे 'MS Dhoni', लॉकडाउन के बाद शुरू होगा काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2020, 05:43 PM IST

बॉलीवुड एक्‍टर इरफान खान के न‍िधन के कारण अधूरी रह गई उनकी फ‍िल्‍म को अब 'महेंद्र स‍िंह धोनी' पूरा करेंगे। फ‍िल्‍म के मेकर उन्‍हें इरफान खान की जगह कास्‍ट करना चाहते हैं।

Irrfan Khan की अधूरी फ‍िल्‍म को पूरा करेंगे 'MS Dhoni', लॉकडाउन के बाद शुरू होगा काम

बॉलीवुड एक्‍टर इरफान खान के न‍िधन के कारण अधूरी रह गई उनकी फ‍िल्‍म को अब 'महेंद्र स‍िंह धोनी' पूरा करेंगे। फ‍िल्‍म के मेकर उन्‍हें इरफान खान की जगह कास्‍ट करना चाहते हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी फ‍िल्‍मों में नजर आएंगे तो ऐसा नहीं है। इरफान खान की जगह इस फ‍िल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत को कास्‍ट करने की बात चल रही है जिन्‍होंने एमएस धोनी की बायोपिक में उनका रोल निभाया था।

बता दें कि सिनेमा के दिग्‍गज अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से दुर्लभ किस्‍म के कैंसर से ग्रस्‍त थे।  2018 में वह उसके इलाज के लिए लंदन गए थे और एक साल बाद वापस लौटे। वापस आकर उन्‍होंने कुछ फ‍िल्‍में साइन कीं और शूटिंग भी की थी। उनके निधन से पूरे देश हैरान हो गया था। इरफान खान कुछ फ‍िल्‍मों पर काम कर रहे थे जोकि अधूरी रह गईं।

उन्‍हीं में से एक है 'तुम्बाड' जैसी शानदार फिल्म के निर्देशक आनंद गांधी की फ‍िल्‍म 'इमरजेंसी'। इस फ‍िल्‍म पर आनंद पांच साल से काम कर रहे थे और वह इरफान को दिमाग में रखकर ही स्क्रिप्‍ट लिख रहे थे। बताया जाता है कि ये कहानी कोरोना वायरस जैसी एक महामारी के कारण पैदा हुए हालातों पर आधारित है। 

एक रिपोर्ट की मानें तो अब आनंद इरफान की जगह पर सुशांत सिंह राजपूत को कास्‍ट करेंगे वहीं ऑस्ट्रेलियन एक्टर ह्यूगो वीविंग भी इसका हिस्‍सा होंगे। हालांकि अभी सब कुछ तय होना बाकी है। लॉकडाउन के बाद इस बारे में ऑफ‍िशियल जानकारी फैंस को मिल सकती है।

End of Article