बेटे के जन्म के बाद अमृता राव की पति से होती थी लड़ाई, कहा- 'सनी देओल जैसे हो गए थे अनमोल'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 08:33 PM IST

Amrita Rao on Husband RJ Anmol: अमृता राव ने पति आरजे अनमोल के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। अमृता राव ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद कैसे बदले दोनों के रिश्ते।

बेटे के जन्म के बाद अमृता राव की पति से होती थी लड़ाई, कहा- 'सनी देओल जैसे हो गए थे अनमोल'

Amrita Rao on Husband RJ Anmol: इश्क-विश्क, मैं हूं ना जैसे फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस अमृता राव इन दिनों अपना यूट्यूब चैनल चला रही हैं। इस वीडियो में वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें शेयर कर रही हैं। इसके अलावा वह फैंस को अपनी रोजाना दिनचर्या की भी झलक दिखा रही हैं। अपने ताजा वीडियो में बताया कि बेटे के जन्म के बाद उनका और उनके पति का झगड़ा हुआ है। इसके अलावा अमृता राव ने ये भी बताया कि बेटे वीर के जन्म होने के बाद उनकी लाइफ  में काफी ज्यादा बदलाव आया है।  

अमृता राव ने एक वीडियो में कहा, 'पिछले 10 साल में हमारे बीच में कभी भी लड़ाई नहीं हुई है। हम कई मामलों में एक जैसे हैं। इसके बाद वीर हमारी जिंदगी में आया। इसके बाद हमने देखा हमारे बीच काफी विवाद होने लगा। कई बार मुझे लगता था कि मैं सही हूं। वहीं, कई बार उसे लगता था कि वह सही है। इस कारण हमारी बहुत लड़ाइयां होती थी।' एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'जब वीर हमारी जिंदगी में आया तो मेरे अंदर दूसरी संतान को लेकर असुरक्षा का भाव था। वहीं, पिता होने के नाते वह सभी प्रकार के जरूरी निर्णय लेना चाहते थे। कई बार मेरे ऊपर उंगली तक उठाई जाती थी। वह अचानक से फिल्मों में जैसे सनी देओल करते हैं, वैसा व्यवहार करने लग गए थे।' 

वीर के आने के बाद बदली लाइफ
अमृता राव आगे कहती हैं, 'वीर के आने के बाद हमारी जिंदगी एक जैसे होने लगी। शायद के सही वक्त है। 12 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद ये सारे ही बदलाव बहुत ज्यादा अहम है। बच्चे भगवान का सबसे अनमोल तोहफा होता है। जो आपकी जिंदगी में काफी सारी सकारात्मक अनिश्चितता लाता है।'  आपको बता दें कि आरजे अनमोल और अमृता राव साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों साल 2020 में बेटे के पैरेंट्स बने थे। 

अमृता ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'साल 2009 में मैं पहली बार अनमोल से मिली थी। वह पहला लड़का था जिसे मैंने इस मंशा से डेट किया कि ये रिश्ता लंबा चलेगा। मैंने उनसे प्यार किया। वह मेरे बॉयफ्रेंड थे, जब अब मेरे पति बने।' 

End of Article