Amitabh Bachchan Health: अमिताभ बच्चन की होगी सर्जरी, देर रात बिगड़ी तबीयत, ब्लॉग में कहा- नहीं लिख पा रहा हूं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2021, 12:01 AM IST

Amitabh Bachchan Health: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई है। इस कारण उनकी सर्जरी होगी। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर फैंस को इसकी जानकारी दी है।

Amitabh Bachchan Health: अमिताभ बच्चन की होगी सर्जरी, देर रात बिगड़ी तबीयत, ब्लॉग में कहा- नहीं लिख पा रहा हूं

मुंबई. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। बिग बी ने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी कि उनकी सर्जरी होने जा रही है। 

अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने ब्लॉग में लिखा- मेडिकल कंडिशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता। एबी। इसके बाद से ही उनकी सलामती के लिए फैंस दुआएं मांग रहे हैं।

अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को अपनी डेली रूटीन की जानकारी देते हैं। जनवरी में अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन खत्म हुआ था। 

Image

कोरोना से हुए थे संक्रमित 
साल 2020 में अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। अमिताभ बच्चन के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और पोती अराध्या बच्चन भी कोरोना से संक्रमित थीं। 

अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बिग बी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को हर अपडेट शेयर किया करते थे। कोरोना से उबरने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म झुंड में नजर आने वाले हैं। ये 18 जून को रिलीज होगी। 

बिग बी इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सुपरनेचुरल फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म में भी काम करेंगे।

End of Article