ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर छलके अमिताभ के आंसू, बोले- प्रभु तेरी कृपा अपरम्पार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2020, 01:11 AM IST

Amitabh Bachchan Viral Post: कोरोना से जूझ रहे अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।

ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर छलके अमिताभ के आंसू, बोले- प्रभु तेरी कृपा अपरम्पार

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना को हराकर घर लौट आई हैं। दोनों को 10 दिन अस्पताल में बिताने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अमिताभ ने बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के कोरोना निगेटिव होने पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। अमिताभ ने बताया कि दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उनके आंसू छलक आए। उन्होंने साथ ही इस अच्छी खबर के लिए भगवान को धन्यवाद दिया। अमिताभ की ऐश्वर्या और आराध्या के लिए लिखी पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। 

Amitabh Bachchan Condition Stable Nanavati Hospital Updates Aishwarya Jaya And Aaradhya Swab Test Report Come today

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, 'अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं अपने आंसू रोक नहीं पाया। प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार।' मालूम हो कि ऐश्वर्या और आराध्या के कोरोना निगेटिव होने की जानकारी सोमवार को अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमेशा के लिए आभारी। शुक्र है कि ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट निगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब वे घर पर रहेंगी। मैं और मेरे पिता अभी भी अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे।'


गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें उसी दिन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अगले दिन ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ऐश्वर्या और आराध्या कुछ दिन घर पर ही क्वारंटाइन थे, लेकिन तबीयत बिगड़े पर दोनों को नानावटी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से अमिताभ काफी एक्टिव हो गए हैं। वह बच्चन परिवार को अपनी दुआओं में शामिल करने के लिए फैंस का लगातार सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं। 

End of Article