बेहद क्रेजी है फिल्म Goodbye में रश्मिका मंदाना की फैमिली, नए पोस्टर में दिखी पूरी कास्ट की पहली झलक 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 04:49 PM IST

Film Goodbye New Poster: रश्मिका मंदाना ने अपनी फिल्म गुडबाय का नया पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ अदाकारा ने यह भी जानकारी दी है कि उनकी फिल्म का ट्रेलर कब जारी होने वाला है। 

बेहद क्रेजी है फिल्म Goodbye में रश्मिका मंदाना की फैमिली, नए पोस्टर में दिखी पूरी कास्ट की पहली झलक 
Photo Credit: Instagram

Film Goodbye New Poster Released: अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय (Goodbye) का पहला लुक कुछ दिन पहले जारी हुआ था जिसे देखने के बाद दर्शक काफी उत्साहित हो गए थे। आज फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म का एक और पोस्टर जारी कर दिया है जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आ रही है। इस फिल्म के पोस्टर में फैमिली मोमेंट को देखा जा सकता है। जानी-मानी अदाकारा रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आगामी फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर शेयर करने के साथ अदाकारा ने यह भी जानकारी दी कि इस फिल्म का ट्रेलर कब जारी होने वाला है। 

इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाली अदाकारा रश्मिका ने आज अपनी आगामी फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया। इस नए पोस्टर में पूरा भल्ला परिवार एक साथ नजर आ रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक प्यारे से डॉगी को अपने हाथ में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन के आसपास रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता, पवैल गुलाटी, अभिषेक खान, साहिल मेहता और पायल थापा घेरा बना कर खड़े नजर आ रहे हैं। यह सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं और अपना फैमिली मोमेंट इंजॉय कर रहे हैं। यह पोस्ट शेयर करने के साथ रश्मिका मंदाना ने लिखा 'मेरे छोटे और क्रेजी परिवार से मिलिए, 7 अक्टूबर 2022 को हम आपसे सिनेमाघरों में मिलने आ रहे हैं।' 

Film Goodbye Poster

इसके आगे रश्मिका मंदाना ने यह भी बताया कि उनके इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है। रश्मिका मंदाना अपने कैप्शन में आगे लिखती हैं 'गुड बाय का ट्रेलर कल जारी होने वाला है।' रश्मिका मंदाना को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू में भी देखा जाएगा। इसके साथ वह संदीप रेड्डी वांगा की बॉलीवुड फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ नजर आने वाली हैं।

End of Article