Babli Bouncer Trailer: देसी पहलवान के बाउंसर बनने की कहानी है तमन्ना भाटिया की यह फिल्म, रिलीज हुआ धाकड़ ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 03:59 PM IST

Babli Bouncer Trailer Out: जानी-मानी अदाकारा तमन्ना भाटिया की फिल्म बबली बाउंसर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तमन्ना इस फिल्म में देसी पहलवान के किरदार में नजर आएंगी।

Babli Bouncer Trailer: देसी पहलवान के बाउंसर बनने की कहानी है तमन्ना भाटिया की यह फिल्म, रिलीज हुआ धाकड़ ट्रेलर
Photo Credit: YouTube

Tamannaah Bhatia Starrer Babli Bouncer Trailer Out: तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को अब नए और बेहद दिलचस्प किरदार में देखा जाएगा। हाल ही में बबली बाउंसर (Babli Bouncer) का ट्रेलर रिलीज (Babli Bouncer Trailer) हुआ है जिसमें अदाकारा को बहुत रोचक किरदार में देखा जा रहा है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) ने हाल ही में बबली बाउंसर का ट्रेलर रिलीज किया है (Babli Bouncer Trailer) जिसमें जमन्ना देसी पहलवान के रोल में नजर आईं। तमन्ना के अगले प्रॉजेक्ट में एक देसी पहलवान की कहानी देखने को मिलेगी जिसमें वह फतेहपुर बेरी से दिल्ली जैसे बड़े शहर में बाउंसर बन जाएंगी। 

इस ट्रेलर की शुरुआत में देखा गया कि सौरभ शुक्ला (Sourabh Shukla) अपनी बेटी बबली (तमन्ना) की तारीफ कर रहे हैं। वह यह कहते हैं कि बबली अखाड़े में सभी पुरुष पहलवान से ज्यादा वजन उठा लेती है। वहीं बबली की मां इस बात से नाराज हैं कि बबली गोल रोटी नहीं बना पाती है। इसी बीच बबली का पूरा फोकस अपना करियर बनाने पर है। तमन्ना के इस फिल्म की कहानी असल में उन सभी मुसीबतों पर आधारित है जिसका सामना एक लड़की अपना करियार बनाने के समय करती है। एक तरफ जहां बबली अपना करियर बनाने में लगी हुई है वहीं उसके जीवन में शादी का ट्विस्ट भी आ जाता है। अब यह तो इस फिल्म में ही देखा जाएगा कि बबली कैसे अपने सपने पूरे कर पाती है।

Babli Bouncer Trailer 

इस ट्रेलर में आगे देखा गया कि एक दोस्त की मदद से वह दिल्ली जॉब करने के लिए आ जाती है। यहां उसका सामना कुछ गुंडों से भी होता है। तमन्ना की फिल्म बबली बाउंसर की कहानी 23 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जारी होगी। मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तमन्ना के साथ सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वेद को देखा जाएगा। स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है।

End of Article