Brahmastra Advance Booking: एडवांस बुकिंग से ब्रह्मास्त्र की हुई बंपर कमाई, तीन दिन में बिके एक लाख टिकट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 04:14 PM IST

Brahmastra Advance Booking Day 3: फिल्म ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग को तीन दिन हो गए हैं। इन तीन दिनों में फिल्म के एक लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। जानिए एडवांस बुकिंग से कितनी हुई ब्रह्मास्त्र की कमाई।

Brahmastra Advance Booking: एडवांस बुकिंग से ब्रह्मास्त्र की हुई बंपर कमाई, तीन दिन में बिके एक लाख टिकट्स

Brahmastra Advance Booking Day 3. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र नौ सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग तीन सितंबर से ही शुरू हो गई है। तीन दिनों में फिल्म के एक लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसके अलावा फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही तीन दिन तीन करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा फिल्म के एक लाख से अधिक टिकट की बिक्री हो गई है। ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र साल 2022 की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली बॉलीवुड फिल्म होगी। 

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक एडवांस बुकिंग (Brahmastra Advance Booking) के तीसरे दिन तक फिल्म के एक लाख टिकट्स बिक गए हैं। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन तीन करोड़ रुपए हो गया है। इसके अलावा एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने पहले वीकेंड छह करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, अभी भी चार दिन बचे हुए हैं और अभी भी सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है। ब्रह्मास्त्र साल 2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म होगी। ब्रह्मास्त्र महामारी के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म भी हो सकती है। 

पहले दिन हो सकता है इतना कलेक्शन
ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्रह्मास्त्र पहले दिन 20 से 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के IMAX और IMAX 3D के 18,600 टिकट्स में से 7,750 टिकट्स बिक चुके हैं। पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से अधिक हो सकती है। ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे महंगी फिल्मों से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रुपए है। फिल्म इंडस्ट्री को ब्रह्मास्त्र से काफी उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म कर सकती है। 

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम रोल में हैं। फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो रोल है। ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। 

End of Article