Amitabh Bachchan Tweet: इस बात के लिए अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, ट्वीट कर कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2019, 11:36 AM IST

अमिताभ बच्चन वीकेंड में ही अस्पताल से घर लौटे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट करते हुए फैंस से माफी मांगी है।

Amitabh Bachchan Tweet: इस बात के लिए अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, ट्वीट कर कही ये बात
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार रात नानावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आए हैं। वे वहां रुटीन चैकअप के लिए गए थे। अमिताभ को लेने जया बच्चन और अभिषेक बच्चन पहुंचे थे। डिस्चार्ज होने के बाद बिग बी घर पर ही आराम कर रहे हैं। जैसा ही हम सब जानते हैं कि हर रविवार उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ जमा होती है और बिग बी यहां सबसे मिलते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

दरअसल अभी अमिताभ रिकवर कर रहे हैं, ऐसे में वे फैंस से मिलने घर के बाहर नहीं जा पाए। बिग बी न जाने पर भी उनके घर के बाहर भारी भीड़ लगी थी। इसी के चलते उन्होंने माफी मांगी है। अमिताभ ने ट्विटर पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें फैंस की जबरदस्त भीड़ दिख रही है। अमिताभ ने ट्वीट में लिखा कि मैंने मना किया, लेकिन फैंस फिर भी रविवार को मिलने आए। मैं माफी मांगता हूं, मैं बाहर नहीं आ सकता। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाए।

आपको बता दें कि अमिताभ रुटीन चैकअप के लिए अस्पताल गए थे, तभी मीडिया में उनके अस्पताल में भर्ती होने के लेकर खबरें आने लगी। इससे वे काफी गुस्सा हो गए। बिग बी ने अपने ब्लॉग में इस बात कर नाराजगी जताते हुए लिखा था कि प्रोफेशनल दस्तावेजों के नियम मत तोड़िए। बीमारी और इलाज एक गोपनीय व्यक्तिगत अधिकार है। ये शोषण है और इसे वाणिज्यिक बनाना सामाजिक रूप से अवैध है। इसका सम्मान करें और समझने की कोशिश करें। दुनिया में हर चीज बेचने के लिए नहीं है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो फिलहाल अमिताभ टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे ब्रह्मास्त्र, गुलाबो सिताबो, चेहरे और झुंड जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

End of Article