The Family Man 2: तांडव और मिर्जापुर विवाद से डरा अमेजन प्राइम, टाली द फैमिली मैन 2 की रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2021, 09:19 AM IST

The Family Man 2: तांडव और मिर्जापुर विवाद का असर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 पर पड़ा है। विवादों को देखते हुए अमेजन प्राइम ने सीरीज की रिलीज को टाल दिया है।

The Family Man 2: तांडव और मिर्जापुर विवाद से डरा अमेजन प्राइम, टाली द फैमिली मैन 2 की रिलीज

मुंबई. तांडव और मिर्जापुर पर चल रहे विवाद से वेब सीरीज के मेकर्स घबरा गए हैं। विवादों के कारण अब मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन की रिलीज को टाल दिया गया है। 

Spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज बाजपेयी और मेकर राज और डीके के चाहने के बावजूद फैमिली मैन की रिलीज को टाल दिया गया है। नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

वेब सीरीज से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अमेजन के दो पॉपुलर शो मिर्जापुर और तांडव कथित धार्मिक भावनाएं आहत करने के कारण विवादों में हैं। ऐसे में अमेजन को नहीं लगता कि ये फैमिली मैन 2 के रिलीज का सही वक्त है। 

फैमिली मैन 2 से जुड़े सूत्रों से पूछा गया कि वेब सीरीज में कोई भी विवादित कंटेंट है? इस पर कहा कि क्या पता किस चीज से दर्शकों की भावनाएं आहत हो जाए? अमेजन ठीक वक्त का इंतजार कर रहा है।

नहीं है कुछ विवादास्पद
सूत्रों के मुताबिक मेकर्स राज और डीके ने सीरीज का दूसरा सीजन अमेजन को सौंप दिया है। अमेजन जब चाहे इसे रिलीज कर सकता है। वहीं, वह कोई भी सीन नहीं बदल रहे हैं, क्योंकि सीरीज में कुछ भी विवादास्पद नहीं है। 

आपको बता दें कि फैमिली मैन 2 का ट्रेलर 19 जनवरी को रिलीज होने वाला था। वहीं, दूसरा सीजन 12 फरवरी को रिलीज होने वाला था। विवादों के कारण फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है।

End of Article