कपूर बहुओं की शान है ये पुश्तैनी नेकलेस, क्या अब आलिया भट्ट बनेंगी इसकी मालकिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 11:17 PM IST

Alia Bhatt to inherit Kapoor family necklace: आलिया भट्ट को कपूर फैमिली के पुश्तैनी गहने मिलने वाले हैं। आलिया की सास, नीतू कपूर से विरासत में बहू को कीमते गहने मिलने की संभावना है।

कपूर बहुओं की शान है ये पुश्तैनी नेकलेस, क्या अब आलिया भट्ट बनेंगी इसकी मालकिन

Alia Bhatt wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लगातार वेडिंग डेट्स, रिसेप्शन और हनीमून के बारे में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब नवीनतम अपडेट आलिया भट्ट की वेडिंग ज्वैलरी को लेकर सामने आया है। ताजा अपडेट के मुताबिक आलिया भट्ट को कपूर फैमिली के पुश्तैनी गहने मिलने वाले हैं। आलिया की सास, नीतू कपूर से विरासत में बहू को पुश्तैनी गहने मिलने की संभावना है। ये गहने नीतू कपूर को उनकी सास कृष्णा राज कपूर से विरासत में मिले थे और अब कपूर परिवार की विरासत आलिया भट्ट आगे बढ़ाएंगी। 

आलिया भट्ट को विरासत में मिली कपूर फैमिली की ज्वैलरी
एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि कपूर परिवार की परंपरा के एक हिस्से के रूप में, आलिया भट्ट को कपूर परिवार के आभूषणों से एक पन्ना और सोने का हार विरासत में मिलेगा। यह कपूर परिवार की विरासत है जिसे नई बहू को दिया जाएगा। नीतू कपूर द्वारा परिवार के आभूषणों को नई बहू को दिया जाएगा, जो कि कृष्णा राज कपूर से मिली निशानी है। नीतू ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को भी उनकी शादी के दौरान पारिवारिक आभूषण दिए थे।

अब आलिया को कीमती गहने विरासत में मिलेंगे, जो मूल रूप से कृष्णा राज के थे। यहां तक कि बबीता कपूर ने भी अपनी बेटियों करिश्मा और करीना कपूर को उनकी शादियों के दौरान पारिवारिक गहने दिए थे।

आलिया और रणबीर का हनीमून प्लान
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों के बीच अब हनीमून प्लान का भी खुलासा हो चुका है। शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे। कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि रणबीर और आलिया ने साउथ अफ्रीका में हनीमून का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद अब बॉलीवुड कपल ने फिर से हनीमून पर ही यहां कि सफारी करने का प्लान किया है।

End of Article