बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और फैमिली को गंगूबाई काठियावाड़ी दिखाना चाहती हैं आलिया भट्ट, लेकिन संजय लीला भंसाली ने किया साफ मना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2021, 06:42 PM IST

Sanjay Leela Bhansali denied Alia Bhatt Wish: आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी में जो हासिल किया है वो उस पर बहुत गर्वित है। भंसाली की टीम को लगता है कि वह अपनी परफॉर्मेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतेगी।

बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और फैमिली को गंगूबाई काठियावाड़ी दिखाना चाहती हैं आलिया भट्ट, लेकिन संजय लीला भंसाली ने किया साफ मना

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर के प्रमोशन में बिजी हैं। जल्द ही आलिया भट्ट को, सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में अपने सह-कलाकारों के साथ देखा जाएगा। इसी के साथ-साथ अभिनेत्री अपनी अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में भी दिखाई देंगी, जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है।

इससे जुड़ी एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट, गंगूबाई काठियावाड़ी को अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और पेरेंट्स, बहन सहित पूरे परिवार को दिखाने के लिए उत्सुक थी। लेकिन, संजय लीला भंसाली ने इसके लिए साफ मना कर दिया है। क्योंकि संजय लीला भंसाली के पास कोई प्री-स्क्रीनिंग रूल नहीं है ये रूल उन्होंने रणबीर कपूर और सोनम कपूर की फिल्म सांवरिया के दौरान भी लागू किया था।

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी में जो हासिल किया है वो उस पर बहुत गर्वित है। वो इस फिल्म में अपने कंफर्ट जोन से पूरी तरह से दूर हो गई थीं और एक अलग ही मतलबी कातिल औरत का किरदार निभाने के लिए तैयार हुईं। भंसाली की टीम को लगता है कि वह अपनी परफॉर्मेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतेगी। ऐसे में आलिया अपने चाहने वालों को फिल्म दिखाने के लिए बेताब हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्हें 18 फरवरी, 2022 को फिल्म के रिलीज होने तक इंतजार करना होगा।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आलिया के पास फिलहाल पाइपलाइन में आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र भी हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस हाल ही में रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र का पोस्टर लॉन्च करती नजर आई थीं। 

End of Article