Alia Bhatt Look In Saree: बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में साड़ी में दिखा आलिया भट्ट का देसी अंदाज, 'गंगूबाई' पोज से जीता फैंस का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2022, 12:35 PM IST

Alia Bhatt in Berlin: आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ। यहां वो व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं।

Alia Bhatt Look In Saree: बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में साड़ी में दिखा आलिया भट्ट का देसी अंदाज, 'गंगूबाई' पोज से जीता फैंस का दिल

Alia Bhatt Saree Look From Berlin: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Berlin International Film Festival) फिल्म में प्रीमियर हुआ जिसके लिए आलिया यहां पहुंचीं।

ऐसा था आलिया भट्ट का लुक

आलिया भट्ट बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं। इस दौरान आलिया ने डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला की डिजाइन की हुई  व्हाइट कलर की सीक्विन साड़ी पहनी, जिसके पल्लू पर फ्रिंजेज थे। इस खूबसूरत साड़ी को एक्ट्रेस ने सीक्विन वर्क वाले स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ कैरी किया। इस लुक के साथ आलिया ने स्लीक बन बनाया और उसमें फ्रेश व्हाइट रोज लगाए। आलिया के मेकअप की बात करें तो उन्हें मिनिमल मेकअप किया और पिंक लिप शेड लगाया और स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने। विदेश में आलिया भट्ट का ये देसी लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

फैंस कर रहे लुक की तारीफ

फैंस को भी आलिया भट्ट का ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो इसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि आलिया अपने हर लुक में बेस्ट लगती हैं। 

कैसी है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो करीम लाला गंगूबाई को अपनी बहन मानता है और उस समय उसका साथ देता है जब कोई उसके साथ खड़ा नहीं होता। लेखक एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के मुताबिक गंगूबाई गुजरात के कठियावाड़ की रहने वाली थीं, जिसके चलते उन्हें गंगूबाई कठियावाड़ी कहा जाता था। उन्‍हें उनके पति ने 500 रुपये में बेच दिया था।  संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 25 फरवरी को 2022 को रिलीज होगी। 

End of Article