आलिया भट्ट की शादी में दोस्त आकांक्षा रंजन का रो-रोकर हो गया था बुरा हाल, तस्वीरें देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 07:55 PM IST

Akansha Ranjan Kapoor Shared Photos Of Alia-Ranbir Wedding: आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें साझा की जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसमें देखा जा सकता है कि आकांक्षा अपने बेस्ट फ्रेंड की मेहंदी सेरेमनी में फूट-फूट कर रो रही हैं। 

आलिया भट्ट की शादी में दोस्त आकांक्षा रंजन का रो-रोकर हो गया था बुरा हाल, तस्वीरें देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट
Photo Credit: Instagram

Akansha Ranjan Kapoor Was Crying At Alia Bhatt's Mehndi Ceremony: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 के दिन अपने रिश्ते को नया नाम दिया था। अपनी शादी की खबरों की वजह से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कई दिनों तक सुर्खियों में छाए हुए थे। लोग आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेचैन थे। हाल ही में अदाकारा आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने एक्ट्रेस की शादी की ऐसी तस्वीरें साझा की जिसे देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया। आकांक्षा रंजन कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अपनी बेस्ट फ्रेंड यानी आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी के दौरान फूट-फूट कर रो रही थीं।

हाल ही में आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आकांक्षा रंजन कपूर आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में खूब मस्ती कर रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें भी साझा की जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया और कहने लगा कि यह बेस्ट फ्रेंड गोल्स है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आकांक्षा रंजन कपूर आलिया भट्ट को देखते हुए फूट-फूट कर रो रही हैं। 

जैसे ही आकांक्षा ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की वैसे ही कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया। वाणी कपूर ने लिखा कि 'हाहाहाहा कांचू।' तो आकांक्षा की बड़ी बहन अनुष्का रंजन ने कमेंट किया 'हाहाहाहा मैं कह सकती हूं तुम बहुत रोई थी।' वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी आकांक्षा सिंह की इन तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'ऐसी फ्रेंडशिप होनी चाहिए' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा 'इतना गंदा रो रही है, क्या हुआ इसको करण जौहर ने मूवी में लेने से मना कर दिया।' कुछ भी हो लेकिन आकांक्षा रंजन कपूर ने बेस्ट फ्रेंड गोल्स का अच्छा उदाहरण दिया है। 

End of Article