कितनी सच हैं आलिया भट्ट-एसएस राजामौली की अनबन की खबरें, अफवाहों के बीच अब एक्ट्रेस ने बताया क्या है हकीकत 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 05:10 PM IST

Alia Bhatt On SS Rajamouli: पिछले कुछ दिनों से यह अफवाहें उड़ रही थीं कि आलिया भट्ट फिल्म आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली से नाराज हैं। हाल ही में अदाकारा ने यह खुलासा किया है कि इन अफवाहों में कितना सच छुपा हुआ है।

कितनी सच हैं आलिया भट्ट-एसएस राजामौली की अनबन की खबरें, अफवाहों के बीच अब एक्ट्रेस ने बताया क्या है हकीकत 

Alia Bhatt On Rumours Having A Tiff With SS Rajamouli: आलिया भट्ट को हाल ही में एसएस राजामौली की मैग्नम ऑपस फिल्म आरआरआर में देखा गया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह खबरें आ रही थीं कि आलिया भट्ट इस फिल्म के डायरेक्टर यानी एसएस राजामौली से नाराज हैं। कहा जा रहा था कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के स्टारडम के अनुसार उन्हें स्पेस नहीं दिया गया था। इस वजह से आलिया भट्ट एसएस राजामौली और बाकी फिल्म मेकर से नाराज थीं। जब आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से आरआरआर के सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे तब यह अफवाहें आग की तरह हर जगह फैल रही थीं। लेकिन हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इंस्टा स्टोरी के जरिए यह बताया है कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है।

अपनी इंस्टा स्टोरी पर आरआरआर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। यह नोट लिखते हुए अदाकारा ने यह साझा किया कि वह पिछले कुछ दिनों से यह अफवाहें सुन रही हैं कि वह‌ आरआरआर की टीम से नाराज हैं इसीलिए उन्होंने इस फिल्म से आधारित सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से यह अनुरोध किया है कि वह इन सभी अफवाहों पर भरोसा ना करें। इसके साथ अदाकारा ने यह भी बताया कि वह अपने इंस्टाग्राम के सभी पुराने वीडियो और फोटो को दोबारा संगठित करती रहती हैं ताकि उनका प्रोफाइल अव्यवस्थित ना लगे‌। अदाकारा ने यह भी साझा किया कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। उन्हें राजामौली के निर्देशन में काम करके और सीता का किरदार निभाकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ काम करना उन्हें बहुत अच्छा लगा। 

अदाकारा ने यह नोट लिखने के पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि वह यह नोट इसलिए लिख रही हैं क्योंकि राजामौली और पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए जी जान से मेहनत की है और वह नहीं चाहती हैं कि इस फिल्म और उनके एक्सपीरियंस से आधारित कोई भी गलत अफवाहें उड़ें। 

End of Article