शर्टलेस होकर कैटरीना कैफ की गोद में लेटे नजर आए विक्की कौशल, हॉलीडे डेस्टिनेशन पर पति-पत्नी हुए रोमांटिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 04:06 PM IST

Katrina Kaif And Vicky Kaushal Vacation Pictures: बॉलीवुड इंडस्ट्री के नए कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों एक सीक्रेट डेस्टिनेशन पर अपना हॉलिडे इंजॉय कर रहे हैं। खूबसूरत लोकेशन से कैटरीना कैफ ने अपनी और अपने पति की तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

शर्टलेस होकर कैटरीना कैफ की गोद में लेटे नजर आए विक्की कौशल, हॉलीडे डेस्टिनेशन पर पति-पत्नी हुए रोमांटिक
Photo Credit: Instagram

Katrina Kaif And Vicky Kaushal Vacation Photos: इन दिनों बी टाउन से दूर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक साथ रोमांटिक हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी थी कि वह फिलहाल वकेशन पर हैं। अब हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें यह देखा जा सकता है कि वह अपने पति के साथ एक खूबसूरत लोकेशन पर अपना वकेशन मना रही हैं। जैसे ही कैटरीना कैफ की यह तस्वीरें सामने आईं वैसे ही वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगीं। लोग कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। 

प्राइवेट बोट पर अपनी छुट्टियां मना रहे हैं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अपने पति विक्की कौशल की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की गोद में लेट कर खूबसूरत नजारे का आनंद उठा रहे हैं। वहीं, कैटरीना कैफ भी बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उन्होंने काले रंग की कैप लगाई हुई है जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। कैटरीना कैफ ने अपने हॉलिडे डेस्टिनेशन की तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली फोटो में विक्की कैटरीना की गोद में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। तो दूसरी तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ ने काले रंग के शेड और कैप लगाया है और वह सीट का सहारा लेते हुए कहीं देख रही हैं। 

वहीं तीसरी तस्वीर में बहुत प्यारा नजारा दिख रहा है। तीसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि सूरज की वजह से आसमान का रंग बहुत खूबसूरत हो गया है। इसके अलावा पहाड़ों और जंगलों के बीच एक छोटा सी झोपड़ी है। इस खूबसूरत नजारे ने लोगों का दिल जीत लिया है। दिसंबर में जब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी की थी तब वह‌ जल्दबाजी में अपना हनीमून मनाने गए थे उसके बाद वापस मुंबई आकर अपने काम में जुट गए थे। लेकिन अब यह दोनों एक लंबी छुट्टी पर हैं।

End of Article