Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 के लिए कुश्ती सीख रहे अली फजल, जानें कब तक आएगा तीसरा सीजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 12:07 PM IST

Mirzapur 3 Release Update: अमेजन प्राइम की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज के दो सीजन जबरदस्त हिट रहे हैं।

Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 के लिए कुश्ती सीख रहे अली फजल, जानें कब तक आएगा तीसरा सीजन

Mirzapur 3 Release Update: अमेजन प्राइम की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज के दो सीजन जबरदस्त हिट रहे हैं और अब मेकर्स तीसरे सीजन को लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस एक्शन-थ्रिलर श्रृंखला में पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, विक्रांत मैसी, रसिका दुग्गल और कुलभूषण खरबंदा जैसे अभिनय के कलाकार हैं।

'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) चल रही है, लेकिन निर्माताओं ने अभी इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मिर्जापुर का तीसरा सीजन इस साल के अंत तक आ सकता है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द नए सीजन को लेकर कोई अनाउंसमेंट कर सकते हैं। 

ताजा जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी कास्ट और क्रू की टीम पूरी तरह से तैयार है। एक्टर अली फजल अपने किरदार गुड्डू को पर्दे पर दमदार तरीके से उतारने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। वह अपने किरदार को मजबूत बनाने के लिए कुश्ती सीख रहे हैं। अली फजल फिलहाल एक्शन सीक्वेंस की तैयारी कर रहे हैं, जो इस अपकमिंग सीजन की स्क्रिप्ट का हिस्सा हैं। वह इस भूमिका के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए कुश्ती के बुनियादी गुर सीख रहे हैं। 

ऐसा होगा बीना का किरदार

सीरीज में बीना का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने बताया कि वह फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू कर देंगी। रसिका ने अपने किरदार को लेकर कहा, 'हर बार की तरह इस बार भी बीना कुछ ऐसा करेगी, जिसकी उम्मीद फैंस ने नहीं की होगी।' मिर्जापुर का दूसरा सीजन साल 2021 में रिलीज हुआ था। दूसरे सीजन में भी रसिका दुग्गल का दमदार रोल था। 

End of Article