सुबह-सुबह अक्षय कुमार ने लगाई कपिल शर्मा की क्लास, जिम में हुआ ऐसा हाल कि उल्टे पैर भागे कॉमेडियन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 05:40 PM IST

Kapil Sharma And Akshay Kumar Video: पृथ्वीराज के रिलीज से पहले यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद हर कोई हंसते हंसते लोटपोट हो गया। इस वीडियो में अक्षय कुमार कपिल शर्मा की स्पेशल क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

सुबह-सुबह अक्षय कुमार ने लगाई कपिल शर्मा की क्लास, जिम में हुआ ऐसा हाल कि उल्टे पैर भागे कॉमेडियन 
Photo Credit: Instagram

Akshay Kumar's 4 Am Class For Kapil Sharma: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म पृथ्वीराज की वजह से इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अपने जबरदस्त अभिनय के साथ खिलाड़ी कुमार अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म पृथ्वीराज के रिलीज से पहले यशराज फिल्म्स ने एक ऐसा वीडियो रिलीज किया है जिसे देखने के बाद हर कोई हंसने पर मजबूर हो गया है। इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह अक्षय कुमार कपिल शर्मा की क्लास ले रहे हैं। वह कपिल शर्मा को सुबह 4 बजे अपने जिम बुलाते हैं, लेकिन जिम में कॉमेडियन का इतना बुरा हाल हो जाता है कि वह वहां से भागने पर मजबूर हो जाते हैं। 

इस वीडियो में देखा गया कि सुबह ढाई बजे कपिल शर्मा अपने घर की बालकनी में खड़े होकर यह सोचते हैं कि सारी दुनिया सो रही है लेकिन अक्षय कुमार क्या सच में सुबह 4 बजे एक्सरसाइज करते हैं। अक्षय कुमार की स्पेशल क्लास में जाने से पहले कपिल शर्मा सोचते हैं कि अगर वह लेट हो गए तो अक्षय कुमार सारी उम्र उन्हें ताने मारेंगे। जिसके बाद वह तैयार होने के लिए जाते हैं। ब्रश करते समय कपिल शर्मा की वाइफ पूछती हैं कि 'इतनी जल्दी क्यों उठ गए, अक्षय पाजी का शूट है?' जिसका जवाब देते हुए कपिल शर्मा कहते हैं कि 'सुबह-सुबह एंजलीना जोली बुलाएगी मुझे।' तैयार होने के बाद कपिल शर्मा अक्षय कुमार के जिम में जाते हैं। 

जिम जाते समय कपिल शर्मा कहते हैं कि 'सारी दुनिया के कुत्ते और चौकीदार सब सो रहे हैं, लेकिन मुझे और मेरे बंदो को छोड़कर।' जिसके बाद अक्षय कुमार कपिल शर्मा को कुछ एक्सरसाइज करवाते हैं लेकिन कपिल शर्मा सभी एक्सरसाइजेस से बचने की कोशिश करते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार कपिल शर्मा से असली तलवार से तलवारबाजी भी करवाते हैं लेकिन कपिल इतना डर जाते हैं कि वह भाग जाते हैं। 

End of Article