Bhool Bhulaiyaa 3 And Kabir Singh 2 In Pipeline: कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) की वजह से दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि वह मेकर्स से इस फिल्म के सीक्वल का डिमांड कर रहे हैं। हाल ही में भूल भुलैया फिल्म के प्रड्यूसर भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने यह खुलासा किया है कि जल्द ही इसके सीक्वल पर काम शुरू किया जाएगा (Bhool Bhulaiyaa 3)। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में आई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के फ्रेंचाइजी पर भी काम शुरू होगा (Kabir Singh 2)।
अनीस बाज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म भूल भुलैया 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। पिंकविला से बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा कि 'मुझे लगता है कबीर सिंह की फ्रेंचाइजी जरूर बननी चाहिए। यह एक आईकॉनिक करैक्टर है और इसका दूसरा पार्ट बन सकता है।' मुराद खेतानी ने भी कहा कि यह कैरेक्टर बहुत पॉपुलर है। इसके साथ उन्होंने अपनी इच्छा जताते हुए यह कहा कि अगर भूषण कुमार आशिकी 3 भी बनाएंगे तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोड्यूसर्स ने यह कहा है कि वह जरूर भूल भुलैया की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि सही समय पर इस फिल्म से जुड़े डिटेल्स को साझा कर दिया जाएगा। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 84.78 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। महज 6 दिनों के अंदर इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपए कमा लिए हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी।

