बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर हाल ही में 50 साल के हो गए और इस मौके पर उन्होंने मुंबई में ग्रैंड पार्टी अरेंज की जिसमें लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी यहां पहुंचीं और काफी बोल्ड व ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। मलाइका यहां नियॉन कलर के आउटफिट में पहुंचीं जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुईं।
इस लुक में आईं नजर
करण की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने नियॉन ग्रीन कलर का ब्लेजर और मैचिंग शॉर्ट्स पहनी। इसके अंदर मलाइका ने लेवेंडर ब्रालेट पहनी जिसने उन्हें बोल्ड लुक दिया। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने नियॉन पिंक प्लेटफॉर्म पंप्स पहने। मलाइका का ये साटिन डबल ब्रेस्टेड ओवरसाइज फुल स्लीव ओपन फ्रंट ब्लेजर काफी बोल्ड था।
बोल्ड लुक के चलते हुई ट्रोल
मलाइका बर्थडे पार्टी में इस बोल्ड ड्रेस को पहनने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। कुछ लोगों ने कहा कि वो टॉप पहनना भूल गई हैं तो कुछ ने उनके ड्रेसिंग सेंस का ही मजाक उड़ा दिया। इसके अलावा उनके आउटफिट के कलर के चलते ट्रोल किया।
कितनी है कीमत
मलाइका जिस आउटफिट के चलते ट्रोल हुई हैं उसकी कीमत जानकर आपको हैरानी हो सकती है। मलाइका का ये सेट एलेक्स पेरी के SS22 कलेक्शन से है। उनकी इस शॉर्ट्स की कीमत 93,112 रुपये है, जबकि उनके ब्लेजर की कीमत 2,48,376 रुपये हैं जबकि उनकी इस ब्रालेट की कीमत है 62,075 रुपये। इसके अलावा मलाइका की ब्राइट पिंक कलर की हील्स की कीमत 1,65,400 रुपये है।

ये सेलेब्स हुए थे शामिल
मालूम हो कि यहां मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा, बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ नजर आईं। मलाइका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बता दें कि इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, नव्या नवेली नंदा, शनाया कपूर, टाइगर श्रॉफ, सलमान खान, ऋतिक रोशन, सबा आजाद, माधुरी दीक्षित, श्वेता नंदा, जूही चावला, रवीना टंडन, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ और रानी मुखर्जी सहित कई सितारे शामिल हुए थे।

