Tattoo लवर हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, शरीर पर गुदवा रखे हैं फैमिली के नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 01:46 PM IST

Bollywood Celebrities: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो टैटू लवर्स हैं और उन्होंने फैमिली के नाम अपने शरीर के किसी न किसी हिस्से पर गुदवा रखे हैं। जानें ऐसे ही स्टार्स के बारे में, जिनके फैमिली का प्यार उनके शरीर पर दिखता है...

Tattoo लवर हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, शरीर पर गुदवा रखे हैं फैमिली के नाम

Tattoo Love Bollywood Celebrities: लोग अपने जिंदगी के सबसे प्यारे शख्स के प्रति प्यार जताने के लिए अक्सर उनके नाम का टैटू बनवाते हैं जैसे फैमिली, फ्रेंड्स, लवर्स टैटू के मामले में हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। कुछ फिल्म स्टार्स ने भी टैटू बनवाकर अपनों के प्रति प्यार और डेडिकेशन दिखाया है। आइए जानते हैं इन स्टार्स के टैटू की दिलचस्प कहानियां। अक्षय कुमार, सैफ अली खान हों या प्रियंका चोपड़ा, सभी के टैटू की है अलग कहानी।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर टैटू लवर्स में से एक है। उन्होंने हाल ही में अपनी बहन अंशुला के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाया। साथ ही अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट किया। अर्जुन ने इस टैटू में एल्फाबेट ए और हुकुम का सिंबल बनाया है। और बताया है की इनकी बहन उनके लिए बेहद पॉपुलर है आपको बता दें इससे पहले अर्जुन मां के नाम का टैटू भी बनवा चुके है।

अक्षय कुमार

एक्टर होने के साथ साथ अक्षय एक अच्छे फैमिली मैन भी है। उन्होंने भी हाल ही में अपने बाएं कंधे पर उनकी पत्नी टीना यानी ट्विंकल के नाम का टैटू है। दाहिने कंधे पर बेटी नितारा के नाम का और पीठ पर बेटे आरव के नाम का टैटू है।

 प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका अपने पापा की लाडली थी और पापा से उनका अटैचमेंट उनके टैटू में भी नजर आता है। प्रियंका ने अपने दाहिने हाथ की हथेली की हाथ पर Daddy' s lil girl टैटू बनवाया है। ये टैटू उनके पापा अशोक चोपड़ा की हैंडराइटिंग में लिखा हुआ है।

सैफ अली खान

टैटू के मामले में नवाब खान भी पीछे नहीं है। सैफ अली खान अपनी बेगम करीना कपूर खान को कितना प्यार करते हैं ये तो सब जानते हैं। सैफ और करीना ने फिल्म टशन के सेट पर डेटिंग शुरू की थी और उसके कुछ दिन बाद ही अपने प्यार पर यकीन दिलवाने के लिए सैफ ने हिन्दी में करीना नाम का टैटू बनवा लिया था। सैफ इसे अपने प्यार का शगुन मानते हैं।

End of Article