कैंसर से हो गया था अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर मिलान जाधव का निधन, अब एक्टर रखेंगे उनके परिवार का ख्याल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 08:31 AM IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर मिलान जाधव का हाल ही में कैंसर से निधन हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्टर ने मिलान के परिवार का ख्याल रखने का वादा किया है।

कैंसर से हो गया था अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर मिलान जाधव का निधन, अब एक्टर रखेंगे उनके परिवार का ख्याल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के हेयर स्टाइलिस्ट मिलान जाधव का हाल ही में निधन हो गया था, जिसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए शोक व्यक्त किया था। मिलान पिछले 15 साल से ज्यादा समय से अक्षय के साथ काम कर रहे थे। मिलान कैंसर से जूझ रहे थे। 

अक्षय ने मिलान के परिवार का ख्याल रखने का वादा किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय मिलान के काफी करीब थे। जब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला तब उन्हें चौथे स्टेज का कैंसर था। इसकी जानकारी मिलने पर अक्षय को झटका लगा था। अब उनके निधन से अक्षय बेहद आहत हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक, अक्षय ने ना केवल मिलान के परिवार से बात की और सांत्वना व्यक्त की दी बल्कि यह भी वादा किया कि वह उनकी देखभाल करेंगे।

अक्षय ने किया था ये पोस्ट

मालूम हो कि मिलान के निधन के बाद अक्षय ने ट्वीट कर उनके साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा था, 'तुम अपने फंकी हेयर स्टाइल और खूबसूरत मुस्कान के साथ भीड़ में सबसे अलग दिखते थे। तुम हमेशा ख्याल रखते थे कि मेरा एक बाल भी खराब न हो। सेट की जान और न और 15 साल से अधिक समय से मेरे हेयरड्रेसर रहे मिलान जाधव। अब भी यकीन नहीं होता कि तुम हमें छोड़कर चले गए... मैं तुम्हें मिस करूंगा मिलानो। ओम शांति।'

वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी फिल्म 'कटपुतली' रिलीज हुई है, जिसमें चंद्रचूर सिंह और रकुल प्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। अब अक्षय कुमार फिल्म सेल्फी, बड़े मियां छोटे मियां, OMG 2 और राम सेतू में नजर आएंगे।

End of Article