Akshay Kumar Love Affairs:शिल्पा शेट्टी से इश्क लड़ाते-लड़ाते ट्विंकल पर फिदा हो गए थे अक्षय कुमार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 10:20 PM IST

Akshay Kumar Love Affairs: बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कपल रहे हैं जिनके रिश्ते का अंत अच्छा नहीं रहा। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं शिल्पा शेट्टी जिनका रिश्ता अक्षय कुमार के साथ अच्छा चल रहा था। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका और अंत में टूट गया।

Akshay Kumar Love Affairs:शिल्पा शेट्टी से इश्क लड़ाते-लड़ाते ट्विंकल पर फिदा हो गए थे अक्षय कुमार

Akshay Kumar Love Life: बॉलीवुड में प्यार, मोहब्बत, शादी फिर धोखा आम बात हो गई है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिनकी प्रेम कहानी अधूरी रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी प्यार में धोखा खा चुकी हैं। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में भी शिल्पा ने कहा था मेरा और रवीना टंडन का एक कॉमन मिस्टेक है, हालांकि उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया, उनका इशारा खिलाड़ी यानी कुमार अक्षय पर था। रवीना टंडन के साथ जब अक्षय रिश्ते में थे, तब उनकी सगाई तक हो चुकी थी लेकिन तब भी अक्षय ने रवीना को धोखा दिया था और वह शिल्पा शेट्टी पर फिदा हो गए थे। 

अक्षय और शिल्पा की कमाल की थी केमेस्ट्री 

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने साथ में अपनी हॉट केमिस्ट्री से पर्दे पर जादू बिखेरा। उनके कथित रिश्ते ने बॉलीवुड में विभिन्न विवादों को जन्म दिया और लगभग एक साल तक मीडिया की नजरों में रहने के बाद, शिल्पा ने कथित तौर पर खिलाड़ी कुमार से अलग होने का फैसला किया। अक्षय कुमार ने शिल्पा के लिए ही रवीना टंडन से ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन कुछ साल डेट करने के बाद शिल्पा शेट्टी को पता चला था कि वो उन्हें भी धोखा दे रहे हैं। शिल्पा को डेट करने के साथ साथ वो उस वक्त ट्विंकल को चाहने लगे थे। वहीं एक बार फिर अक्षय शिल्पा से इश्क लड़ाते -लड़ाते ट्विंकल खन्ना पर फिदा हो गए और जब ये बात शिल्पा शेट्टी को पता चली तो मीडिया में खूब हंगामा हुआ था। 

अक्षय ट्विंकल की जोड़ी 

हालांकि अक्षय ने किसी बात की कोई परवाह ना करते हुए ट्विंकल खन्ना संग शादी कर ली थी। तब से लेकर अब तक अक्षय और ट्विंकल की शादी को 21 साल हो चुके हैं। लेकिन हर गुजरते दिन के साथ उनका प्यार दोगुना और तिगुना हो गया है। आज अक्षय और ट्विंकल बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल बन गए हैं। उनके मजबूत संबंधों के उदाहरण दिए गए हैं। वहीं अक्षय कुमार से धोखा खाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने खुद को संभाला और कुछ सालो बाद बिजनेसमैन राज कुंद्रा  से शादी कर ली। दोनों की जिंदगी अच्छी चल रही है।

End of Article