Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों में फीस, नेट वर्थ जान दिमाग हो जाएगा सुन्न

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 06:06 AM IST

Akshay Kumar Birthday special : आज बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 54 साल के हो गए हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में की हैं। अक्षय अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। आइए एक्टर के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों में फीस, नेट वर्थ जान दिमाग हो जाएगा सुन्न
Photo Credit: Instagram

Akshay Kumar Birthday special : अक्षय कुमार आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने एयरलिफ्ट, रुस्तम, गोल्ड, पैडमैन और कठपुतली जैसी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। अक्षय अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर ने हेरा फेरी, सिंह इज किंग, वेलकम, हाउसफुल जैसी मूवीज से दर्शकों को खूब हंसाया है।

एक्टर का असली नाम अक्षय कुमार नहीं राजीव हरिओम भाटिया है। एक्टर टाइक्वांडो और मार्शल आर्ट्स में भी पांरगत हैं। फिल्मों में आने से पहले अक्षय बच्चों को मार्शल आर्ट्स सीखाते थे। एक्टर ने अपने एक स्टूडेंट के कहने पर मॉडलिंग ट्राई की थी। एक्टर को 1987 में मेहश भट्ट की पहली फिल्म आज मिली थी। एक्टर को धड़कन, मोहरा,खिलाड़ी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। एक्टर आज साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं। एक्टर पिछले 3 तीन दशक से फिल्मों में एक्टिव हैं। आइए उनके जन्मदिन पर एक्टर की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अक्षय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार के पास 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति है। एक्टर अपनी फिल्मों से ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट से पैसा कमाते हैं। एक्टर एक ब्रांड के विज्ञापन के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये लेते है। एक्टर अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों में फीस चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं, अक्षय फिल्म के हिट होने पर उसमें से भी कुछ हिस्सा लेते है। रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

एक्टर का मुंबई के जुहू में आलीशान घर है। एक्टर के पास देश ही नहीं विदेश में भी कुछ प्रॉपर्टी है। एक्टर के पास कई लग्जिरियस गाड़ियां हैं। उन्हें बाइक का बेहद शौक है। एक्टर के पास मर्सिडीज बेंज, बेंटले, होंडा सीआरवी और पोर्शे ब्रांड्स की कई लग्जिरियस गाड़ियां हैं।

End of Article