अक्षय कुमार ने शुरू की सूररई पोट्रु के हिंदी रीमेक की शूटिंग, अब 28 साल छोटी राधिका मदान संग करेंगे रोमांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 04:15 PM IST

Akshay Kumar Soorarai Pottru Hindi remake: आखिरी बार बच्चन पांडे में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग सेट से पहला वीडियो सामने आया है जिसमें वो राधिका मदान के साथ नजर आ रहे हैं...

अक्षय कुमार ने शुरू की सूररई पोट्रु के हिंदी रीमेक की शूटिंग, अब 28 साल छोटी राधिका मदान संग करेंगे रोमांस

Soorarai Pottru Hindi remake: तमिल ब्लॉकबस्टर सूररई पोट्रु काफी समय से चर्चा में हैं। फिल्म के हिंदी रीमेक को लेकर बॉलीवुड के कई टॉप स्टार्स जैसे अजय देवगन, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार के नाम सामने आ चुके हैं जो कि इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। लेकिन अब आखिरकार ये फाइनल हो चुका है कि खिलाड़ी कुमार ही हैं जो तमिल ब्लॉकबस्टर सूररई पोट्रु के हिंदी रीमेक में दिखने वाले हैं। जी हां, अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लंबी लिस्ट में एक और रोमांचक मूवी जुड़ चुकी है। अभिनेता सूर्या की फिल्म सोरारई पोट्रु के हिंदी रीमेक में अब अक्षय कुमार(54) खुद से 28 साल छोटी राधिका मदान(26) के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। 

आखिरी बार बच्चन पांडे में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग सेट से पहला वीडियो सामने आया है जिसमें वो राधिका मदान के साथ नजर आ रहे हैं। अब तक फिलहाल हिंदी रीमेक का टाइटल नहीं रखा गया है। ऐसे में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म के लिए प्रशंसकों से टाइटल के लिए सुझाव मांगे हैं।

अक्षय कुमार ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म, तमिल फिल्म 'सूररई पोट्रु' की हिंदी रीमेक का फिल्मांकन शुरू कर दिया है। रीमेक का निर्देशन सुधा कोंगारा करेंगी, जिन्होंने सूर्या-स्टारर ओरिजिनल भी बनाई थी और इसका प्रीमियर नवंबर 2020 में ओटीटी पर हुआ था। अक्षय ने ट्विटर पर शूटिंग लोकेशन से पहला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'नारियल तोड़ने और दिल से छोटी सी प्रार्थना के साथ, हम अपनी अभी तक बिना टाइटल वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। जो कि सपनों और इसकी शक्ति के बारे में है। यदि आपके पास कोई टाइटल है तो सुझाव शेयर करें और निश्चित रूप से अपनी शुभकामनाएं भी भेजें।'

आपको बताते चलें अक्षय कुमार ने फिल्म के बीच अपने डिजिटल डेब्यू द एंड पर भी काम शुरू कर दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि द एंड के लिए स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले लगभग तैयार है। द एंड का प्री-प्रोडक्शन इस साल अप्रैल महीने में शुरू हो सकता है। सूत्र ने बताया कि अक्षय कुमार का द एंड भारत के सबसे बड़े शो में से एक होगा, जिसमें ऐसे एक्शंस होने वाले हैं जो अब तक कभी नहीं हुए हैं। मेकर्स साल 2023 में अमेजॉन प्राइम के लिए द एंड को बिगेस्ट इवेंट बनाना चाहते हैं। 

End of Article