Ajay Devgn: बेटी के ट्रोलर पर भड़के अजय देवगन, बताया दादा के निधन के बाद क्यों सैलून गई थीं न्यासा देवगन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2019, 09:32 AM IST

Ajay Devgn On Daughter Nysa Devgn Trolls: अजय देवगन ने उन ट्रोल्स के बारे में बात की जो उनकी बेटी न्यासा देवगन को निशाना बनाते हैं। साथ ही बताया कि न्यासा अपने दादा की डेथ के बाद सैलून क्यों गई थीं..

Ajay Devgn: बेटी के ट्रोलर पर भड़के अजय देवगन, बताया दादा के निधन के बाद क्यों सैलून गई थीं न्यासा देवगन
Photo Credit: Instagram

अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अब हाल ही में उन्होंने प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू दिया है। इसमें अजय देवगन ने उन ट्रोल्स के बारे में बात की जो उनकी बेटी न्यासा देवगन को निशाना बनाते हैं।
अजय देवगन ने एक उदाहरण का हवाला दिया देते हुए कहा कि कैसे एक दादा के निधन के बाद सैलून में जाने के लिए उनकी बेटी की आलोचना की गई थी। उसी के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने बताया कि न्यासा बहुत रो रही थी। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी से मूड बदलने के लिए बाहर जाने को कहा था। अजय देवगन ने कहा कि ट्रोल्स को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि हमारे जीवन में क्या चल रहा है। वो तो सिर्फ जज करते हैं।

End of Article