[Video] मां काजोल के गाने बोले चूड़ियां पर जमकर नाचीं न्यासा देवगन, वीडियो देख फैंस बोले- 'वाह'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2021, 07:44 PM IST

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। न्यासा का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वह अपनी मम्मी के गानों पर जमकर डांस कर रही हैं।

[Video] मां काजोल के गाने बोले चूड़ियां पर जमकर नाचीं न्यासा देवगन, वीडियो देख फैंस बोले- 'वाह'

मुंबई. काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। न्यासा जल्द ही (20 अप्रैल) के अंदर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। इससे पहले सोशल मीडिया पर न्यासा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी मम्मी काजोल के गाने पर डांस कर रही हैं। 

न्यासा देवगन के एक फैन पेज ने उनका वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह अपनी मम्मी के सुपरहिट गाने 'बोले चूड़ियां', 'सजदा' और 'तेरे नैना' पर अपने ग्रुप के साथ शानदार डांस कर रही हैं।

वीडियो के आखिर में न्यासा ने करीना और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट के गाने नगाड़ा पर धमाकेदार डांस किया। फैंस को न्यासा की परफॉर्मेंस काफी तारीफ कर रहे हैं। 

ट्रोल होने पर डर जाती है फैमिली
अजय देवगन और काजोल ने कई बार सोशल मीडिया पर बच्चों की ट्रोलिंग पर गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। अजय देवगन ने एक बार अपने बच्चों को लेकर कहा था- मुझे जज करो लेकिन मेरे बच्चों को नहीं...। 

काजोल ने बताया कि, 'ये सब काफी डरावना होता है। माता-पिता होने के नाते हम अपने बच्चों को हमेशा प्रोटेक्ट करना चाहते हैं। फिर जब ऐसा कुछ होता है और वो ट्रोल होती है तो बहुत बुरा लगता है।'

पिता ने दी है सलाह 
काजोल ने न्यासा की एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में न्यासा कहती हैं, 'मेरे पिता ने मुझे एक सलाह दी कि मेरी चुप्पी मुझे आत्मसंतुष्ट बनाती है। उन्होंने हमेशा मुझे विश्वास दिलाया कि अगर मैं कड़ी मेहनत करूं तो मैं कुछ भी कर सकती हूं।' 

न्यासा आगे कहती हैं, 'मुझे हमेशा लगता है कि मैं जो भी करती हूं, उसका असर माता-पिता पर होता है। मेरा हर मूड एक मैगफाइइंग ग्लास के अंडर होता है। ईमानदारी से कहूं तो नफरत करने वालों के अलावा ऐसे बहुत से लोग हैं जो मेरे बारे में अच्छी बातें कहते हैं।' 

End of Article