Trending OTT News Today: सामने आई भूल भुलैया 2 की डिजिटल प्रीमियर डेट, ओटीटी फैन हैं तो जरूर पढ़ें ये 5 खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 01:08 PM IST

Trending OTT News Today: ओटीटी की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता है। कोरोना काल के बाद डिजिटल वर्ल्ड मनोरंजन का प्रमुख माध्यम बन गया है। अगर आप भी ओटीटी के फैन हैं तो ये पांच खबरें आपके काम की हैं।

Trending OTT News Today: सामने आई भूल भुलैया 2 की डिजिटल प्रीमियर डेट, ओटीटी फैन हैं तो जरूर पढ़ें ये 5 खबरें

Trending OTT News Today: ओटीटी की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता है। कोरोना काल के बाद डिजिटल वर्ल्ड मनोरंजन का प्रमुख माध्यम बन गया है। जब कोरोना के कारण सिनेमाघर बंद हुए तो लोगों का झुकाव ओटीटी की तरफ हो गया। लोग घर बैठे अपने फोन पर ही वेबसीरीज और फिल्में देखने लगे। लोगों को ओटीटी का ऐसा चस्का लगा कि अभी भी जो फिल्में सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर आती हैं उन्हें अच्छा रेस्पांस मिलता है। अगर आप भी ओटीटी के फैन हैं तो ये पांच खबरें आपके काम की हैं।

ओटीटी पर रिलीज होगी शूरवीर (Shoorveer Web Series)

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शूरवीर नाम की सीरीज का टीजर साझा करते हुए इसकी घोषणा की है। यह एक्शन ड्रामा सीरीज 'शूरवीर' समर खान द्वारा बनाई गई और कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित है। इस सीरीज में मकरंद देशपांडे, मनीष चौधरी, रेजिना कैसेंड्रा, अरमान रल्हन, आदिल खान, अभिषेक साहा, अंजलि बरोट, कुलदीप सरीन, आरिफ जकारिया, फैसल राशिद, साहिल मेहता और शिव्या पठानी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' ओटीटी पर (Bhool Bhulaiyaa 2 on Netflix)

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब ये फिल्म ओटीटी पर भी आने वाली है। कार्तिक आर्यन की यह शानदार फिल्म 'भूल भुलैया 2' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। नेटफ्लिक्स की ओर से जानकारी दी गई है 'भूल भुलैया 2' 19 जून को ओटीटी पर आने वाली है।

मिर्जापुर सीजन 3 की अपडेट (Mirzapur season 3) 

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी जल्द ही मिर्जापुर के तीसरे सीजन के लिए शूटिंग शुरू करने वाले हैं। मिर्जापुर के तीसरे सीजन पर बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि एक बार फिर वह कालीन भैया का किरदार निभाने के लिए उत्सुक हैं। इसके साथ पंकज त्रिपाठी ने यह भी खुलासा किया कि वह कबसे इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 

दून कांड रिलीज को तैयार (Doon kand Release)

वेबसीरीज दून कांड रिलीज को तैयार है। इस सीरीज में चोर और पुलिस के बीच उत्तराखंड में एक बदले की कहानी को दिखाया जाएगा। 10 एपिसोड की 'दून कांड' 20 जून 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम होने वाली है। इस सीरीज को दर्शक वूट ऐप पर फ्री में देख सकते हैं। आपको इसे देखने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। 

'इश्कियां' में दिखेंगे हितेन तेजवानी

अभिनेता हितेन तेजवानी नई वेब सीरीज 'इश्कियां' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज इन दिनों चलन में हैं और बहुत सारे मौजूदा प्लेटफॉर्म हैं और कई और आने वाले हैं। जैसा कि मैंने कहा, अच्छा कंटेंट दिन के अंत में पनपेगा।"

End of Article