ऐश्वर्या राय ने किया फैशन ब्लंडर, करण जौहर की पार्टी में सबसे खराब लुक में दिखे एकता कपूर-तमन्ना भाटिया सहित ये सितारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 03:33 PM IST

Worst Celebs Look at Karan Johar birthday bash: करण जौहर की पार्टी में इस दौरान कई सेलेब्स ने अपने लुक से लाइमलाइट बटोरीं। लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिनको वर्स्ट लुक में स्पॉट किया गया। करण जौहर की पार्टी में कुछ सितारों ने फैशन ब्लंडर भी किया...

ऐश्वर्या राय ने किया फैशन ब्लंडर, करण जौहर की पार्टी में सबसे खराब लुक में दिखे एकता कपूर-तमन्ना भाटिया सहित ये सितारे

Celebs Worst Look at Karan Johar birthday: करण जौहर ने कल(बुधवार) अपना 50वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने सभी दोस्तों के लिए मुंबई के यशराज स्टूडियो में एक ग्रैंड पार्टी रखी। जिसमें बॉलीवुड के सभी दिग्गज सितारे, फिल्ममेकर्स, एक्टर और होस्ट मौजूद रहे। करण जौहर की बर्थडे पार्टी काफी स्पेशल रही और ये चर्चा का विषय बनी हुई है। लगातार सभी ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इंडस्ट्री में वो कौन हैं जिसने पार्टी में शिरकत की और इस खास दिन को करण के साथ सेलिब्रेट किया।

करण जौहर की पार्टी में इस दौरान कई सेलेब्स ने अपने लुक से लाइमलाइट बटोरीं। पार्टी में सितारे अपने ग्लैमरस लुक के साथ सुर्खियों में छा गए, लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिनको वर्स्ट लुक में स्पॉट किया गया। करण जौहर की पार्टी में कुछ सितारों ने फैशन ब्लंडर भी किया। यहां देखिए करण जौहर के 50वें बर्थडे बैश में सबसे खराब कपड़े पहनकर पहुंचे ये सितारे...

ऐश्वर्या राय बच्चन पार्टी में अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची। इस दौरान उनका आउटफिट कहीं भी बर्थडे पार्टी वाला लुक नहीं दे रहा था। ऐश्वर्या राय बच्चन ने गोल्डन कलर के गाउन पर ब्लैक ब्लेजर पहना था। जो कि काफी मिसमैच लग रहा था।

ट्विंकल खन्ना भी इस दौरान स्कर्ट के साथ ब्लैजर कैरी किए दिखीं। जो कि थोड़ा अजीब लग रहा था। ट्विंकल खन्ना को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वो किसी पार्टी के लिए आई हैं। वहीं बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी इसी लिस्ट में शामिल रहीं। उनका पिंक मिनी ड्रेस काफी वियर्ड था और उनपर कुछ खास सूट नहीं कर रहा था। 

Anjali Sivaraman

जैसा कि हम जानते हैं किरण राव फैशन को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करती हैं। ऐसे में करण जौहर की पार्टी में उनको बेहद सिंपल और नॉर्मल मिनी ड्रैस में देखा। जो कि पार्टी आउटफिट जैसी बिल्कुल नहीं थी। वहीं अर्पिता खान और एकता कपूर का लुक भी काफी वर्स्ट था। 

End of Article