Aishwarya Rai Bachchan ने अपनी मां को किया खास अंदाज में किया बर्थडे विश, आराध्या के साथ शेयर की फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2020, 07:50 AM IST

Aishwarya Rai Bachchan's mother birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी मम्मी को उनके बर्थडे पर खास फोटो शेयर कर विश किया है। फोटो में आराध्या भी दिख रही हैं।

Aishwarya Rai Bachchan ने अपनी मां को किया खास अंदाज में किया बर्थडे विश, आराध्या के साथ शेयर की फोटो
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती आज भी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत डीवाज में होती है। वे भले ही काफी वक्त से फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के जरिए वे फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। वे अक्सर अपनी बेटी आराध्या बच्चन और अपने परिवार के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

नानी की गोद में दिखीं आराध्या

अब ऐश्वर्या ने अपनी मां के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की कुछ फोटोज शेयर की। पहली फोटो में उनकी मम्मी मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में आराध्या अपनी नानी की गोदी में बैठी दिख रही हैं। इस तस्वीर में आराध्या पिंक फ्रॉक और मैचिंग हेयरबैंड में बेहद क्यूट लग रही हैं।

इन तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या ने लिखा, 'हमारी डार्लिंग मम्मी- Doddaaa, हम आपको प्यार करते हैं हमारी बर्थडे गर्ल। शाइन करती रहें।' बता दें कि इन दिनों सबकी तरह ऐश्वर्या भी अपने परिवार के साथ क्वारेंटीन में हैं। इस दौरान उन्होंने आराध्या की एक ड्रॉइंग भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो ऐश्वर्या आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म फन्ने खां में दिखी थीं। जिसमें उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में थे। अब ऐश्वर्या, मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा अदिति राव हैदरी, तृषा, शोभिता धूलिपला जैसे सेलेब्स दिखेंगे। वहीं अभिषेक बच्चन फिल्म बॉब बिस्वास में नजर आएंगे, जो विद्या बालन की फिल्म कहानी का स्पिन-ऑफ होगा।

End of Article