सुशांत सिंह की मौत के बाद फैन ने भी कर लिया सुसाइड, देखती रहती थी एक्टर के वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2020, 03:02 PM IST

Sushant Singh's Commuted Fan Suicide: अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद महिला फैन उनके वीडियो देखती रहती थी और इसी दौरान वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गई।

सुशांत सिंह की मौत के बाद फैन ने भी कर लिया सुसाइड, देखती रहती थी एक्टर के वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से परेशान होकर एक महिला ने विशाखापत्तनम में आत्महत्या ली। अभिनेता के निधन ने लगातार उनसे जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं और इस घटना ने प्रशंसकों को हैरान परेशान छोड़ दिया है। 'एम.एस.धोनी' फिल्म अभिनेता के निधन के बाद, वह डिप्रेशन में चली गई थी और बार-बार अभिनेता के वीडियो देखती रहती थी।

कथित तौर पर, बुधवार को एक महिला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। हार्बर डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त टी. मोहन राव ने मुंबई मिरर को बताया, महिला अभिनेता के वीडियो देखती रही और डिप्रेशन में चली गई। पूरे परिवार की उपस्थिति में, वह बेडरूम में गई और खुद को अंदर बंद कर लिया। बाद में उसका शव छत से लटकता मिला।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने जांच में पाया कि महिला निधन के बाद अभिनेता के वीडियो देखती रहती थी। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सुशांत की बहुत बड़ी फैन थी। रिपोर्ट्स के अनुसार 21 वर्षीय फैन पेशे से एक शिक्षक थी और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी।

गौतलब है कि सुशांत सिंह के बारे में भी ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि वह डिप्रेशन का शिकार थे और बीते कुछ समय से अपना इलाज करा रहे थे। ऐसी भी खबरें आई हैं कि वह कुछ दिनों से दवा भी नहीं ले रहे थे।

मौत की जांच कर रही पुलिस:
गौरतलब है कि 14 जून को सुसाइड के बाद सुशांत का अंतिम संस्कार विले पार्ले के शमशान में हुआ। जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ मित्र और सहयोगी उनके अंतिम संस्कार के लिए मौजूद थे। उनके संस्कार के एक दिन बाद, उनकी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे अभिनेता के पिता से मिलने उनके बांद्रा स्थित घर पहुंची थीं।

पुलिस फिलहाल अभिनेता की मौत से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। इस दौरान अभिनेता की कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की गई है।

End of Article