Aditya Narayan Wedding: जयमाल के दौरान फट गया था आदित्य नारायण का पयजामा, दोस्त से उधार लेकर लिए फेरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2020, 10:11 PM IST

Aditya Narayan Wedding: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल शादी के बंधन में बंधे हैं। आदित्य नारायण ने बताया कि जयमाल के दौरान उनका पयजामा फट गया था। अपने दोस्त से पयजामा उधार लेकर फेरे पूरे किए थे।

Aditya Narayan Wedding: जयमाल के दौरान फट गया था आदित्य नारायण का पयजामा, दोस्त से उधार लेकर लिए फेरे

मुंबई. आदित्य नारायण आपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद पहली बार आदित्य ने अपनी शादी का सबसे मजेदार किस्सा बताया। आदित्य के मुताबिक वरमाला के दौरान आदित्य का पयजामा फट गया था।  

Spotboye से बातचीत में आदित्य नारायण ने बताया कि जयमाल के दौरान वह श्वेता अग्रवाल के गले में वरमाला डाल रहे थे। इस दौरान उन्हें गोद में उठा दिया था। इससे मेरा पयजामा फट गया।

आदित्य आगे कहते हैं कि, फेरे के दौरान मुझे अपने दोस्त का पयजामा पहनना पड़ा। आदित्य आगे कहते हैं कि भाग्य से मेरी और मेरे दोस्त की कद काठी एक से ही है। इस कारण से मुझे पयजामा फिट आ गया।

खरीदा है 5BHK 
आदित्य नारायण ने बताया कि उन्होंने मुंबई के अंधेरी में 5 BHK घर खरीदा है। ये उनके माता-पिता के घर से तीन बिल्डिंग दूर हैं। वह तीन से चार महीने में नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने वाले हैं। 

आदित्य नारायण ने बताया कि वह काफी वक्त से फ्लैट के लिए पैसे बचा रहे थे। वहीं, हनीमून के प्लान के बारे में आदित्य नारायण ने बताया कि वह कश्मीर के गुलमर्ग में छोटे से वेकेशन में जाने वाले हैं। 

इस्कॉन मंदिर में रचाई शादी
आदित्य और श्वेता अग्रवाल ने इस्कॉन मंदिर में शादी रचाई है। आदित्य नारायण अपनी शादी में व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। श्वेता ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर की शॉल कैरी की है। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद ये कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित को रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्वाइट किया है। 

End of Article