आमिर खान के जलाए गए पोस्टर, लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर रिलीज से पहले हो रहा फिल्म का विरोध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 10:15 AM IST

Hindu organization threatened Aamir Khan Film Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का विरोध होना शुरू हो गया है। यहां तक कि अभी तो लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर भी नहीं आया है....

आमिर खान के जलाए गए पोस्टर, लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर रिलीज से पहले हो रहा फिल्म का विरोध

Aamir Khan Film Laal Singh Chaddha: लाल सिंह चड्ढा इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से है। आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की जब से अनाउंसमेंट हुई है ये फिल्म उसी समय से चर्चा में है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और ये अगस्त 2022 में रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी से ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा का विरोध होना शुरू हो गया है। यहां तक कि अभी तो लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर भी नहीं आया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में लाल सिंह चड्ढा का विरोध किया जा रहा है। उत्तप्रदेश के सुल्तानपुर में कुछ लोगों ने जमकर आमिर खान की मूवी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं एक्टर के पोस्टर भी फाड़े गए हैं और जलाए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के सुल्तानपुर के विजेथुआ खाम में हिंदूवादी संगठन ने विरोध दर्ज करवाया है। 29 मई यानि कि जिस दिन IPL का फिनाले है, उसी दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, उस दिन भी ये विरोध प्रदर्शन करेंगे। सनातन रक्षक सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह का कहना है, 'आमिर खान को IPL में बुलाया गया है। आमिर अक्सर भारत की संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ बोलते रहते हैं। ये वही आमिर खान हैं, जो हिजाब के सबसे बड़े समर्थक हैं। इनकी खुद की बेटी फेसबुक और गूगल पर कैसी फोटो पोस्ट करती हैं, ये भी सब जानते हैं।'

राहुल सिंह ने आगे बताया, 'इतना ही नहीं, इनकी बीवी को भी भारत में रहने से डर लगता है। ऐसे लोगों को हमारा IPL मैनेजमेंट कैसे इनवाइट कर सकता है। इससे सभी सनातनी को परेशानी है। आमिर को हटाया जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम दिल्ली तक जाएंगे। आंदोलन करेंगे। वैसे भी सनातन रक्षक सेना कई जिलों में प्रदर्शन कर रही है।'

aamir lal singh

इस फिल्म की हिंदी रीमेक है लाल सिंह चड्ढा
'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर खान नजर आएंगी, जो कि साल 1994 में आई अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है। फ‍िल्‍म में प्रीतम का संगीत है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित हैं। 

End of Article