Aamir Khan के भाई फैसल खान ने सुशांत सिंह राजपूत की डेथ को बताया मर्डर, खोले अपने परिवार के भी बड़े राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 09:19 PM IST

Aamir Khan Brother Faisal Khan Controversial Claims : फैजल खान ने टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ खास बातचीत की। इस दौरान आमिर खान के भाई ने अपने परिवारिक विवाद, बॉलीवुड बॉयकॉट, बॉक्स ऑफिस और सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस जैसे अहम मुद्दों पर बात की। 

Aamir Khan के भाई फैसल खान ने सुशांत सिंह राजपूत की डेथ को बताया मर्डर, खोले अपने परिवार के भी बड़े राज

Aamir Khan Brother Faisal Khan Exclusive Interview: आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैजल खान (Faisal Khan) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। फैजल खान की मानें तो उन्हें कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस-16' (Bigg Boss-16) के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन उन्होंने सलमान खान के शो का ऑफर ठुकरा दिया है। इसी के बाद से फैजल खान चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब हाल ही में फैजल खान ने टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ खास बातचीत की। फैजल खान को Digital Talk के एपिसोड में देखा गया, जहां आमिर खान के भाई ने अपने परिवारिक विवाद, बॉलीवुड बॉयकॉट, बॉक्स ऑफिस और सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस जैसे अहम मुद्दों पर बात की। 

सुशांत की डेथ को मर्डर मानते हैं फैजल खान
सुशांत सिंह राजपूत की डेथ पर भी फैजल खान ने बात की। फैजल खान का मानना है कि सुशांत की डेथ मर्डर थी। अपने इंटरव्यू में फैजल खान ने कहा कि मैं तो जानता हूं उनका मर्डर हुआ था। कब केस खुलेगा नहीं खुलेगा ये तो आगे वक्त ही बताएगा। कई एजेसियां लगी हुई हैं जांच चल रही है। कई बार सच्चाई बाहर भी नहीं आ पाती है। मैं दुआ करता हूं कि सच बाहर आए, ताकि सबको पता चले। 

परिवार ने फैजल खान को किया था कैद
फिल्म मेला से फैजल खान को पहचान मिली। हालांकि फिर वो कई परिवारिक मसलों में फंस गए क्या हुआ था और इंडस्ट्री से देखते ही देखते उन्होंने दूरी बना ली। फैजल खान ने बताया कि अपनों से लड़ना बहुत मुश्किल होता है दुनिया से तो हर कोई लड़ लेता है। परिवार वालों ने बोला ये पागल हो गया है कुछ तरह की गवाहियां दी गईं। आमिर साहब ने गार्ड लगवा दिए थे, मेरा फोन छींन लिया गया था। दुनिया से कटऑफ करके मुझे कैद कर दिया गया। मुझे दवाइयां दी गईं, मैंने ये सब काफी दिन सहा...।

फैजल खान को मिला था पिता का सपोर्ट
'मैंने सोचा सब ठीक हो जाएगा लेकिन बात मेरे हस्ताक्षरी अधिकार लेने तक बात आ गई। तब मैंने फैमिली छोड़ी और कोर्ट केस किया। मैं जीत गया और कोर्ट ने कहा कि मैं पागल नहीं हूं। दूसरी शादी के बाद पिता अलग रहने लगे थे लेकिन उन्होंने ये सब देखकर मेरा सपोर्ट किया। मेरे हक में कोर्ट केस गया और फिर मैंने स्क्रिप्ट राइटिंग में काम करना शुरू किया।' 

फैजल खान ने क्यों ठुकराया बिग बॉस
फैजल खान ने बताया कि उस वक्त भी उनको बिग बॉस का ऑफर मिला था। तब पैसों के लिए वो शो करना चाहते भी थे लेकिन किसी का फोन गया और उनको शो में फिर नहीं लिया गया था। अब एकबार फिर से फैजल को बिग बॉस में आने का ऑफर मिला है। लेकिन वो इसके लिए मना कर चुके हैं क्योंकि फैजला लड़ाई झगड़े से फिलहाल दूर रहना चाहते हैं। उन्हें अपनी आजादी पसंद है और वो चाहते हैं कि सब ऐसे ही जिएं। 

End of Article