रेखा और सुष्मिता के साथ रंगे हाथ पकड़े गए थे अक्षय कुमार!, रवीना टंडन ने किया था खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 09:49 AM IST

Bollywood Throwback: अक्षय कुमार का नाम अपने से बड़ी और खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा के साथ भी जुड़ा। कहा जाता है दोनों के बीच फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान करीबियां बढ़ीं।

रेखा और सुष्मिता के साथ रंगे हाथ पकड़े गए थे अक्षय कुमार!, रवीना टंडन ने किया था खुलासा

Akshay Kumar and Rekha Affair: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नाम कई दिग्गज अदाकाराओं के साथ जुड़ चुका है। अक्षय ने 17 जनवरी 2001 को एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी की थी और दोनों के दो बच्चे हैं। शादी से पहले अक्षय कुमार का एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन से अफेयर रह चुका है। बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रहीं आयशा जुल्का और अक्षय कुमार का नाम भी खूब जोड़ा गया। पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस पूजा बत्रा का नाम भी खिलाड़ी कुमार के साथ जुड़ चुका है। इतना ही नहीं अक्षय कुमार का नाम तो अपने से बड़ी और खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा के साथ भी जुड़ा। कहा जाता है दोनों के बीच फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान करीबियां बढ़ीं।

इस बात का खुलासा रवीना टंडन ने किया था। अक्षय कुमार से ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में रवीना ने कई आरोप लगाए थे। रवीना ने साल 2003 में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मैं 23 साल की थी जब मेरी सगाई हुई। मुझे याद है कि मैं अपने पिछले ब्रेकअप से उबरी थी। अक्षय ने कहा कि- मैं तुमसे शादी करूंगा और मैं अपने पेरेंट्स को तुम्हारे घर भेजूंगा। मेरे पेरेंट्स ने उसके पेरेंट्स से बात की और सगाई कर ली। सगाई के बाद वो और मैं बार-बार ब्रेकअप करते और फिर साथ आ जाते। उन्होंने दो और लड़कियों से सगाई कर ली थी।

रवीना से ब्रेकअप, शिल्पा संग अफेयर

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद इस कपल ने गुपचुप तरीके से एक मंदिर में सगाई कर ली थी। जब रवीना-अक्षय का ब्रेकअप हुआ था, तो उस समय एक्टर शिल्पा शेट्टी को डेट कर रहे थे।

रवीना टंडन ने दिया इंटरव्यू

रवीना टंडन ने जुलाई 1999 में स्टारडस्ट मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा था- वो अपनी लाइफ में आने वाली हर लड़की को प्रपोज कर देते हैं। मुंबई की 75% लड़कियों के माता-पिता को वह मम्मी-पापा कहते हैं। जब अक्षय के दूसरे अफेयर हुआ करते थे, तो मेरे जर्नलिस्ट दोस्त मुझे उसके बारे में चेतावनी दिया करते थे। मैंने अक्षय को रेखा और सुष्मिता सेन के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद रवीना बुरी तरह टूट गई थीं। 

End of Article