15 साल बाद अलग हो रही Aamir Khan- Kiran Rao की राहें, तलाक की Joint Statement में खोली सारी बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2021, 12:16 PM IST

Aamir Khan Kiran Rao Divorce: आमिर खान की दूसरी शादी 15 साल बाद टूट गई है। आमिर और किरण राव ने अलग होने की घोषणा की है। दोनों जल्द ही तलाक की अर्जी दाखिल करेंगे।

15 साल बाद अलग हो रही Aamir Khan- Kiran Rao की राहें, तलाक की Joint Statement में खोली सारी बातें

मुंबई. आमिर खान और किरण राव की शादी 15 साल बाद टूटने जा रही हैं। आमिर खान और किरण राव ने अलग होने  की घोषणा कर दी है। दोनों ने बयान जारी कर कहा है कि वह पिछले कुछ वक्त से अलग होने की तैयारी कर रहे थे। अब दोनों ने ये फैसला किया है। 
 

आमिर खान और किरण राव ने बयान जारी कर कहा- 'लाइफ के इन  15 साल में हम दोनों को कई बेहतरीन अनुभव मिले। हमारा रिश्ता केवल भरोसा, इज्जत और प्यार के जरिए ही आगे बढ़ा। अब हम जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन बतौर पति-पत्नी नहीं बल्कि एक पेरेंट और एक दूसरी की फैमिली। हम कई वक्त से इसकी प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन अब हम नतीजे में पहुंचे हैं कि हमें अलग हो जाना चाहिए।'

Aamir Khan: Times when he indulged in PDA with his wife Kiran Rao

बेटे आजाद के रहेंगे पेरेंट्स 
आमिर और किरण अपने बयान में आगे लिखते हैं, 'हम अपने बेटे आजाद के पेरेंट्स रहेंगे, जिसकी परवरिश हम दोनों  मिलकर करेंगे। इसके अलावा हम फिल्मों, पानी  फाउंडेशन और दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी साथ काम करते रहेंगे, जिसके लिए हम महत्वकांक्षी हैं। हमारे परिवार, दोस्त का हमारा साथ देनें के लिए शुक्रिया। उन्होंने हमारे रिश्ते को समझा और उनके बिना हम ये कदम नहीं उठा सकते थे।' 

Aamir Khan and Azad ring in Kiran Rao's birthday in Meghalaya

नए सफर की है शुरुआत
आमिर और किरण राव अपने बयान के आखिर में लिखते हैं, 'हम अपने शुभचिंतकों से उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद की कामना करते हैं। हमारी तरह आप भी देखेंगे तलाक अंत नहीं, बल्कि नए सफर की शुरुआत है।'

Image

आपको बता दें कि किरण राव और आमिर खान ने 28 दिसंबर 2005 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। इससे पहले आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी। साल  2002 में दोनों ने तलाक ले लिया था। 
 

End of Article