Nawazuddin Siddiqui के ही दोस्त से बढ़ीं Aaliya Siddiqui की नजदीकियां, क्या ये है तलाक की वजह?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2020, 01:32 PM IST

Nawazuddin Siddiqui Found New Love Again?: नवाजुद्दीन सिद्दिकी से तलाक की खबरों के बीच ही आलिया सिद्दिकी की पर्सनल लाइफ को लेकर भी नई खबरें आनी शुरू हो गई हैं...

Nawazuddin Siddiqui के ही दोस्त से बढ़ीं Aaliya Siddiqui  की नजदीकियां, क्या ये है तलाक की वजह?
Photo Credit: Instagram

नवाजुद्दीन सिद्दिकी की दूसरी शादी खतरे में हैं। बॉलीवुड एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दिकी ने हाल ही में उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है और मेंटेनेंस की भी मांग की है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया सिद्दिकी ने न सिर्फ नोटिस भेजकर अपने नाम से सिद्दिकी सरनेम हटा लिया है। बल्कि इस रिश्ते को लेकर भी वो खुलकर बात कर रही हैं। 
नवाज की पत्नी ने अपने इंटरव्यू में स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके बीच समस्याएं विवाह के तुरंत बाद शुरू हो गई थीं। दोनों की शादी को लगभग एक दशक पूरा हो चुका है। आलिया सिद्दिकी का कहना है कि दोनों के बीच सुलह की कोई संभावना नहीं है और अपने बेटा-बेटी की भी कस्टडी चाहती हैं। 

End of Article