International Women's Day: महिला दिवस पर जरूर देखें ये 6 बॉलीवुड फिल्में, जिन्होंने जीता दर्शकों का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2021, 08:31 AM IST

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च) के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उन 6 फिल्मों के बारे में जिन्हें इस दिन आपको जरूर देखना चाहिए।

International Women's Day: महिला दिवस पर जरूर देखें ये 6 बॉलीवुड फिल्में, जिन्होंने जीता दर्शकों का दिल

हर साल 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीस महिला दिवस यानी इंटरनेशनल वुमंस डे के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन को महिलाओं को समर्पित होता है और इस दिन समाज में महिलाओं के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान देने के तौर पर मनाया जाता है।

समाज में महिलाओं के योगदान और उनकी अहमियत को बॉलीवुड ने भी समझा और महिलाओं पर केंद्रित कई फिल्में बनाईं, जिन्हें काफी पसंद भी किया गया। आज हम आपको बता रहे हैं उन 5 बॉलीवुड वुमन सेंट्रिक फिल्मों के बारे में जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी। 

मॉम

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को फर्स्ट फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था और उनकी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता था। साल 2012 में उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने एक घरेलू महिला का रोल निभाया जिसे अक्सर अपने ही परिवार में कमतर आंका जाता है। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। 

क्वीन

एक्ट्रेस कंगना रनौत महिला प्रधान फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना ने रानी नाम की लड़की का रोल प्ले किया था जो शादी टूटने के बाद अकेले हनीमून पर चली जाती है और उनकी लाइफ बदल जाती है। इस फिल्म में कंगना को बहुत पसंद किया गया था। 

निल बटे सन्नाटा

साल 2015 में रिलीज हुई स्वरा भास्कर की फिल्म निल बटे सन्नाटा भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है। फिल्म में बताया गया है कि विपरीत परिस्थितियां होने पर भी हर व्यक्ति को अपने सपने पूरे करने का हक है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि अकेले एक महिला अपने और परिवार के लिए क्या कर सकती है। 

पिंक

साल 2016 में तापसी पन्नू की फिल्म पिंक रिलीज हुई थी, जिसे बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म में बताया गया है कि किस तरह महिलाओं की सहमति भी जरूरी है। फिल्म में तापसी एक पीड़िता के रोल में हैं जिसे उन्होंने बेहतरीन तरीके से प्ले किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं। 

तुम्हारी सुलू

साल 2017 में रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलू एक ऐसी घरेलू महिला की जिंदगी के आसपास घूमती है जिसके कई सपने अधूरे रहते हैं। लेकिन बाद में वो आत्मनिर्भर बनती है और अपनी पहचान बनाती है। फिल्म में विद्या बालन के रोल को काफी पसंद किया गया था। 

छपाक

साल 2020 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया कि खुद से बहुत ज्यादा उम्र के शख्स के प्यार को स्वीकार नहीं करने के चलते लक्ष्मी पर एसिड से अटैक किया जाता है लेकिन वो अपने लिए खड़ी होती है और इंसाफ पाने तक लड़ाई करती है। 

End of Article