सोशल मीडिया स्टार की सुसाइड के बाद मोबाइल हुआ सीज, पुलिस खंगालेगी कॉल डिटेल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2020, 05:43 PM IST

Social Media Star Suicide: 16 साल की सोशल मीडिया स्टार की आत्महत्या से हर कोई सन्न हैं। अब सोशल मीडिया सेसेंशन की आत्महत्या की पुलिस तहकीकात कर रही है। पुलिस ने मोबाइल सीज कर दिया है।

सोशल मीडिया स्टार की सुसाइड के बाद मोबाइल हुआ सीज, पुलिस खंगालेगी कॉल डिटेल्स

मुंबई. सोशल मीडिया सेंसेशन की आत्महत्या  की पुलिस तहकीकात कर रही है। पुलिस सोशल मीडिया स्टार के सभी रिश्तेदारों, करीबियों से पूछताछ करने के अलावा उनकी कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। अब पुलिस ने  नका फोन जब्त कर लिया है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया स्टार के फोन को पुलिस फिलहाल अनलॉक नहीं कर सकी है। फोन के अलावा उनके कमरे से लैपटॉप और कुछ दस्तावेज भी पुलिस ने अपने पास रख लिए हैं। 

पुलिस फोन अनलॉक करने में उनके परिवार की भी मदद लेगी। वहीं, उनका स्कूल पिछले काफी दिनों से बंद था। वह लॉकडाउन के दौरान अपने घर पर ही थीं। पुलिस स्कूल के अधिकारियों और उनके करीबी दोस्तों से भी जल्द पूछताछ करेगी। 

घर से नहीं मिला था सुसाइड नोट 
पुलिस को सोशल मीडिया स्टार के घर पर से कोई भी सुाइड नोट नहीं मिला था। वहीं, परिवरवालों के मुताबिक ज उन्हें ब डिनर के लिए बुलाया तो उनका कमरा अंदर से बंद था। जब कई देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। 

दरवाजा अंदर कमरे में वह पंखे से लटकती हुई मिली थीं। सोशल मीडिया स्टार ने आत्महत्या करने से पहले अपने इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट भी किया था। इस वीडियो में वह पंजाबी गाे में डांस करती नजर आ रही थीं। 

गाने को लेकर हुई थी बात 
सोशल मीडिया स्टार की एक रात पहले अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से भी बात हुई थी। दोनों ने एक गाने को लेकर भी बात की थी। अर्जुन के मुताबिक वह ठीक थीं और परेशान भी नहीं लग रही थीं। उन्हें नहीं पता उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। 

अर्जुन सरीन ने कहा- ' ऐसा हो सकता है कि उन्होंने किसी निजी कारण के कारण ये कदम उठाया हो।  वह काम के हिसाब से काफी अच्छा कर रही थीं। हमारी एक प्रोजेक्ट को लेकर एक रात पहले ही बात हुई थी।' आपको बता दें कि बॉडी का पोस्ट मॉर्टम हो चुका है।

End of Article