Arjun Rampal Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म धुरधंर 2 रिलीज हुई, जिसे लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। मूवी ने चंद दिनों में ही 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल एक खूंखार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। इस बीच अर्जुन की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो ऋषभ शेट्टी की मूवी में धमाल मचाएंगे।
अर्जुन रामपाल ने मिलाया ऋषभ शेट्टी संग हाथ
अर्जुन रामपाल को धुरंधर: द रिवेंज में मेजर इकबाल के किरदार के लिए खूब तारीफ मिल रही है। अब खबर है कि वे ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज में शामिल हो गए हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन रामपाल इस फिल्म में मुख्य खलनायक का किरदार निभाएंगे। फिल्म में शेफाली शाह राजमाता जीजाबाई (शिवाजी महाराज की मां) के रोल में हैं। संदीप सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल के दूसरे हफ्ते में प्रोडक्शन शुरू करेगी। यह छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी, उनके अदम्य साहस, रणनीतिक प्रतिभा और भारी मुश्किलों के खिलाफ बहादुरी की शानदार कहानी होगी। फिल्म को विजुअली भव्य बताया जा रहा है। धुरंधर 2 के बाद यह अर्जुन रामपाल की पहली बड़ी फिल्म होगी।
अर्जुन रामपाल की अपकमिंग फिल्म
बताते चलें कि अर्जुन रामपाल जल्द ही इम्तियाज अली की नेटफ्लिक्स रोमांटिक सीरीज ओ साथी रे में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगे। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में अब्बास-मस्तान की 3 मंकीज, पेंटहाउस, पंजाब '95, ब्लाइंड गेम और बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव भी शामिल हैं। मालूम हो कि अर्जुन रामपाल की मूवी धुरंधर 2 ने पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। दूसरे दिन फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब तीसरे दिन फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
