बॉलीवुड

Arbaaz Khan पर फिर चढ़ा इश्क का चस्का, जॉर्जिया एंड्रियानी संग ब्रेकअप के बाद इस हसीना पर हार बैठे दिल

Arbaaz Khan Dating Shura Khan After Breakup: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपने निजी रिश्तों के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें लेकर खबर है कि वह बॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान को डेट कर रहे हैं।

Image

इस हसीना को डेट कर रहे हैं अरबाज खान

Arbaaz Khan Dating Shura Khan After Breakup: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान ने फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने की पूरी-पूरी कोशिश की है। लेकिन अपने करियर से इतर अरबाज खान (Arbaaz Khan) निजी जिंदगी के कारण काफी सुर्खियों में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा संग तलाक के बाद अरबाज खान ने जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया था। दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता था। लेकिन 4 साल पहले अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी का भी ब्रेकअप हो गया। वहीं अब उनकी जिंदगी में एक और हसीना ने एंट्री मारी है।

अरबाज खान (Arbaaz Khan) संग रिलेशनशिप पर जॉर्जिया एंड्रियानी (Georgia Andriani) ने कुछ दिनों पहले ही चुप्पी तोड़ी थी। जॉर्जिया एंड्रियानी ने बताया था कि वे दोनों सालों पहले ही अलग हो चुके हैं, लेकिन अभी भी अच्छे दोस्त हैं। वहीं अब अरबाज खान का नाम बॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान (Shura Khan) के साथ जुड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि अरबाज और शुरा एक-दूजे से प्यार करते हैं और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि दोनों परिवार और खास दोस्तों के बीच ही शादी करेंगे। अरबाज खान और शुरा खान के करीबी सूत्रों ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि अरबाज और शुरा की मुलाकात पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी, जो कि अगले साल रिलीज हो सकती है। हालांकि इस मामले पर अभी तक अरबाज या शुरा की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

क्या था अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप का कारण

जॉर्जिया ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान (Arbaaz Khan) के साथ ब्रेकअप का कारण भी बताया था। उनका कहना था कि दोनों के बीच तालमेल की कमी आ रही थी। ऐसे में दोनों को अपने रिश्ते पर ब्रेक लगाना पड़ा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article