Giorgia Andriani Confirms Breakup With Arbaaz Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान अपने करियर से ज्यादा अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग 19 साल की शादी टूटने के बाद अरबाज खान (Arbaaz Khan), जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को दिल दे बैठे थे। दोनों की फोटोज और वीडियो भी साथ में खूब वायरल होती थीं। लेकिन जॉर्जिया संग भी उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया। हैरत की बात तो यह है कि 4 साल पहले ही जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान का ब्रेकअप हो गया था। इस मामले पर अब खुद जॉर्जिया ने चुप्पी तोड़ी है।
पिंकविला को दिये इंटरव्यू में जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) ने बताया कि अरबाज खान के साथ उनका ब्रेकअप बहुत पहले ही हो चुका है। लेकिन दोनों अभी भी दोस्त हैं। इस सिलसिले में उन्होंने कहा, "हम दोस्त थे। हम बेस्ट फ्रेंड की तरह थे। मेरे मन में हमेशा ही उनके लिए फीलिंग्स रहेंगी। मलाइका अरोड़ा के साथ उनका जो रिश्ता था, वो हमारे बीच कभी नहीं आया। मुझे किसी की गर्लफ्रेंड कहकर पुकारा जाए, ये मुझे मंजूर नहीं बिल्कुल भी नहीं। हमें मालूम था कि ये हमेशा के लिए टिकने वाला नहीं है। ये बहुत ही अलग था।"
जॉर्जिया एंड्रियानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान अरबाज खान के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती का टैग दिया। उन्होंने कहा, "इस प्वॉइंट पर हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। हमारा रिश्ता शुरुआत से ही ऐसा था, जब हम दोस्ती से बहुत आगे बढ़ चुके थे, तब भी।" बता दें कि अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी ने एक-दूजे को 2017 में डेट करना शुरू किया था।
