बॉलीवुड

AR Rahman के बाद अब सिंगर की गिटारिस्ट ने लिया पति से तलाक, अब लोगों ने उठाए सवाल

AR Rahman Bassist Announced Divorce: सिंगर एआर रहमान और पत्नी सायरा बानू ने कल अपनी 29 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया। इसी के तुरंत बाद सिंगर के ट्रूप की गिटारिस्ट मोहिनी डे ने भी पति से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। ऐसे में इस इत्तफाक को पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

Image

AR Rahman Bassist Announced Divorce

AR Rahman Bassist Announced Divorce: ऑस्कर विजेता सिंगर एआर रहमान इन दिनों अपने तलाक की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कल बीती रात सिंगर ने अपने और पत्नी सायरा बानू की 29 साल की शादी पर पूर्णविराम लगा दिया है। ऐसे में लोग काफी शॉक है की आखिर इस क्यूट कपल ने यह फैसला क्यूं लिया। अब सोशल मीडिया पर एक और तलाक का पोस्ट वायरल हो रहा है जो एआर रहमान के ट्रूप की गिटारिस्ट मोहिनी डे का है। मोहिनी ने हाल ही में अपने पति से तलाक होनी कि खबर को सोशल मीडिया पर एलान किया है।

एआर रहमान (AR Rahman) के ट्रूप की गिटारिस्ट मोहिनी डे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर पति से अलग होने वाली खबर दी। यह पोस्ट एआर रहमान के पोस्ट से कुछ देर बाद किया गया था। गिटारिस्ट ने भारी मन से, मार्क और मैं घोषणा करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। यह तलाक हमने आपसी सहमति से लिया है, हालांकि अब अलग होने के बाद भी अच्छे दोस्त रहेंगे। ऐसे में अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर लोग एआर रहमान से जोड़कर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

ट्रोलिंग को मद्दे नजर रखते हुए मोहिनी ने अपने पोस्ट का कमेन्ट सेक्शन भी बंद कर दिया है। दोनों ने एक ही दिन पर तलाक की घोषणा कर लोगों को सवाल उठाने का मौका दे दिया है। बता दें मोहिनी 29 साल की गिटारिस्ट हैं और अब तक एआर रहमान संग कई कॉन्सर्ट कर चुकी हैं। हाल ही में एआर रहमान की वकील ने यह खुलासा किया कि बेशुमार प्यार होकर भी रिश्ते में काफी तनाव चल रहा था। साल 1995 में एआर रहमान ने सायरा बानू संग निकाह किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article