Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली एक्शन-थ्रिलर 'सिकंदर' (Sikandar) का लोगों के अंदर काफी बज नजर आ रहा है। 'सिकंदर' की रिलीज में अब केवल 10 दिन ही रह गए हैं। बीते दिन आई खबरों में निर्माताओं ने सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' की रिलीज डेट को कन्फर्म करते हुए बताया कि इसे 30 मार्च यानी रविवार को सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। अब फिल्म का फाइनल कट भी फाइनल भी हो गया है। 'सिकंदर' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के पास सलमान खान स्तर को आने वाले दिनों में भेजने के फैसला कर लिया है।
इस होगा 'सिकंदर' का रनटाइम
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की 'सिकंदर' के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने फिल्म कितनी लंबी होगी इस बार में जानकारी दी है। एआर मुरुगादॉस ने कहा, 'सलमान खान और रश्मिका मंदाना की 'सिकंदर' का फर्स्ट हाफ 1 घंटे 15 मिनट और सेकंड हाफ 1 घंटे 5 मिनट का होने वाला है। 'सिकंदर' का टोटल रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट का होगा।'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर 22 या 23 मार्च के दिन रिलीज कर दिया जाएगा। इतना ही ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही इसकी एडवांस बुकिंग ओपन कर दी जाएगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म में शर्मन जोशी, काजल अग्रवाल और सत्यराज सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'सिकंदर' के ट्रेलर रिलीज होने से पहले मेकर्स अब तक इस मूवी के कई गाने पेश कर चुके हैं, जो लोगों को पसंद भी आ रहे हैं।
