बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी के खबरों के बीच मुंबई में स्पॉट हुईं Anushka Sharma, पैपराजी को फोटो लेने से किया मना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 2, 2023, 06:01 PM IST

Anushka Sharma Spotted Mumbai: प्रेग्नेंसी के खबरों के बीच अनुष्का शर्मा मुंबई में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पैपराजी को फोटो खिंचने के लिए मना करती हुई नजर आती हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Anushka Sharma (credit pic: instagram)

Anushka Sharma Spotted Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक्ट्रेस लंबे समये से पब्लिक में नजर नहीं आई थीं। इसके बाद खबर सामने आई की एक्ट्रेस जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने फर्स्ट ट्राइमेस्टर में है। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के खबरों के बीच मुंबई में स्पॉट हुई। एक्ट्रेस अपनी कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं।

अनुष्का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दी। एक्ट्रेस पैपराजी को फोटो लेने से मना करते हुए नजर आती हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अनुष्का भाभी अभी अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं बताना चाहती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या सच में अनुष्का प्रेग्नेंट है?

मुंबई में स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा

रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का और विराट कुछ समय पहले ही मैटरनिटी अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए थे। कपल ने पैपराजी से वीडियो को पब्लिश नहीं करने की अपील की थी। अनुष्का और विराट जल्द इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे। एक्ट्रेस ने साल 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया था। कपल ने अभी तक बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द चकदा एक्सप्रेस से बॉलीवुड में वापसी करेंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article