बॉलीवुड

Anushka Sharma को डिनर डेट पर ले गए Virat Kohli, ऐसे दिया बर्थडे सरप्राइज!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated May 5, 2023, 02:23 PM IST

Anushka sharma and virat kohli Dinner date: विराट कोहली ने हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यार भरी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर हर कोई रोमांटिक हो गया है। क्योंकि दोनों साथ में बैठकर क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। इस फोटो को देखकर फैन्स बेहद खुश हो गए हैं।

Image

Virat Kohli and Anushka Sharma

Anushka Sharma and Virat Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। ये बॉलीवुड कपल कभी भी अपने कपल गोल को पूरा करने से नहीं कतराता हैं। जहां एक ओर दोनों प्यारे और रोमांटिक हैं, तो वहीं दूसरी ओर कपल समान रूप से नासमझ और मजेदार भी हैं। विराट और अनुष्का ने निश्चित रूप से दोनों चीजों का संतुलन पाया है। अब विराट कोहली ने हाल ही में पत्नी अनुष्का के साथ एक प्यार भरी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर हर कोई रोमांटिक हो गया है। क्योंकि दोनों साथ में बैठकर क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं।

अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली ने शेयर की नई तस्वीर

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जो शायद एक्ट्रेस के जन्मदिन की है। इस फोटो में विराट और अनुष्का डिनर डेट पर दिख रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं अनुष्का शर्मा ने 1 मई को अपना जन्मदिन मनाया था। फोटो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का मुस्कुरा रही हैं और विराट भी उनको प्यार से पकड़े हुए हैं।

अनुष्का शर्मा फोटो में ब्राइट ऑरेंज ड्रेस पहने दिख रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने बोल्ड लिप्सटिक और मिनिमल मेकअप चुना है। जबकि विराट ने हमेशा की तरह कैजुअल और कूल लुक रखा है। दोनों के फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं। वहीं गौतम गंभीर ने भी मजेदार कमेंट किया है।

जैसा कि आलिया भट्ट ने इस साल रेड कार्पेट पर अपना मेट गाला डेब्यू किया है। ऐसा लग रहा है कि अनुष्का शर्मा भी पहली बार आने वाली हैं, क्योंकि अभिनेत्री कान्स में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, हिना खान समेत अन्य कई एक्ट्रेसेस भी रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर चुकी हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article