बॉलीवुड

Anupam Kher 26 साल बाद करेंगे बंगाली सिनेमा में वापसी, ऐलान के बाद CM शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2026, 09:28 AM IST

Anupam Kher New Movie Shuru Theke Shuru: एक्टर अनुपम खेर ने अभी हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। साथ ही साथ एक्टर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की।

Image

अनुपम खेर ने किया नई फिल्म का ऐलान (Image Source: ANI/ IMDb)

Anupam Kher New Movie Shuru Theke Shuru: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई फिल्म को लेकर ऐलान किया है। अनुपम खेर एक बार फिर बंगाली सिनेमा में वापसी करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अनुपम खेर के फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए जानते हैं अनुपम खेर ने पोस्ट कर के क्या लिखा है।

26 साल बाद करेंगे बंगाली फिल्म में काम

एक्टर अनुपम खेर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अनुपम खेर की एक पोस्ट है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अनुपम खेर ने अभी हाल ही में एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी नई फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। अनुपम खेर 26 साल बाद एक बार फिर से बंगाली सिनेमा में धमाल मचाने वाले हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'शुरू थेके शुरू' (Shuru Theke Shuru) का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं।

अनुपम खेर ने किया ये पोस्ट

अनुपम खेर ने लिखा, 'यहां आकर हमेशा बहुत अच्छा लगता है। लेकिन इस बार खुशी और भी खास है, क्योंकि कल से हम एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसी खूबसूरत शहर से अपने अगले प्रोडक्शन की शुरुआत कर रहे हैं। 'बारीवाली' के 26 साल बाद हम एक बार फिर बंगाली फिल्म लेकर लौट रहे हैं। जिंदगी आपको कभी-कभी वहीं वापस ले आती है, जहां से एक खूबसूरत सफर शुरू हुआ था। मैं बेहद एक्साइटेड हूं, दिल से आभारी हूं और उम्मीद करता हूं कि इस बार भी हम कुछ ऐसा बनाएंगे, जो लोगों के दिलों को छू जाए। जय हो'

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

एक्टर अनुपम खेर का एक और वीडियो सामने आया है। ANI के इस वीडियो में अनुपम खेर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करते नजर आए। शुभेंदु अधिकारी और अनुपम खेर ने इस दौरान बात भी की। एक्टर ने शुभेंदु अधिकारी के काम की जमकर तारीफ की।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article