Anupam Kher Video: भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास दर्ज हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लगातार सबसे लंबे समय तक देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री बनकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के लंबे निर्वाचित कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सेवा करते हुए अपने 12 साल भी पूरे कर लिए हैं। अब सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी है। आइए जानते है अनुपम खेर ने क्या कहा... (ये भी पढ़ें-'हम मंदिर वही बनाएंगे...' पर्दे पर दिखेगा 'रामभूमि' का इतिहास, Anupam Kher ने दिया अपडेट)
अनुपम खेर ने कही ये बात
नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं, तो अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। ANI से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ पीएम मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत और जनता के भरोसे का भी प्रतीक है। अनुपम खेर ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में इतने लंबे समय तक जनता का समर्थन बनाए रखना आसान नहीं होता। अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री मोदी की देश के प्रति समर्पण और कठिन फैसले लेने की क्षमता की भी सराहना की। अंत में अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
40 साल से ज्यादा का शानदार करियर
अनुपम खेर पिछले चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और 1984 में महेश भट्ट की फिल्म सारांश से बॉलीवुड में कदम रखा। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्चर अनुपम खेर जल्द ही फिल्म खोसला का घोसला 2 में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अनुपम खेर जल्द ही श्री राम भूमि नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो अयोध्या और राम जन्मभूमि के इतिहास को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।
