बॉलीवुड

7 फेरे लेने से पहले अर्जुन कपूर की बहन ने साउथ कोरिया में मचाया धमाल, नहीं दिखीं जाह्नवी-खुशी

Anshula Kapoor Pics: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही रोहन ठक्कर से शादी करने वाली हैं। इससे पहले अंशुला कपूर ने साउथ कोरिया में जमकर धमाल मचाया है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। आइए नजर डालते है फोटोज पर...

Image

Anshula Kapoor Pics (Pic credit- Instagram)

Anshula Kapoor Pics: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अंशुला कपूर की सगाई हुई थी। अंशुला कपूर जल्द ही 7 फेरे लेने वाली हैं। शादी से पहले अर्जुन कपूर की बहन ने साउथ कोरिया में जमकर धमाल मचाया है। अंशुला कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। अंशुला की इन फोटोज को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। हालांकि लोगों के मन में कुछ सवाल भी है।

anshula kapoor

anshula kapoor pics (source- instagram)

अंशुला कपूर ने मचाया धमाल

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू कर दी है। बोनी कपूर की बेटी अंशुला ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में अपनी बैचलरेट पार्टी मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं और अपने दोस्तों पर प्यार बरसाया। तस्वीरों में अंशुला सैश और गुलाबी टियारा पहने बेहद खुश नजर आईं। पार्टी में टीम ब्राइड वाले प्रॉप्स और रंग-बिरंगे डेकोरेशन से पूरा माहौल काफी मस्त था। दोस्तों के साथ उन्होंने कोरियन स्टाइल में फिंगर हार्ट जेस्चर भी किए। बता दें कि अंशुला की ये तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

नहीं दिखीं जाह्नवी-खुशी

सामने आई इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नहीं नजर आ रही हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों पर रिएक्ट किया है और अंशुला कपूर पर प्यार बरसाया। अंशुला कपूर की शादी रोहन ठक्कर से होने वाली है। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया है अब अंशुला और रोहन अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं।

anshula kapoor pics

anshula kapoor with friends (source-instagram)

जानकारी के लिए बता दें कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना कपूर से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। बोनी कपूर ने मोना से तलाक लेकर श्रीदेवी से शादी कर ली थी। दूसरी शादी से खुशी और जान्हवी कपूर हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article