Varun Dhawan on Arjun Kapoor Trolling: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। वरुण धवन से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में वरुण धवन अपने पापा संग नजर आए थे। इस दौरान वरुण धवन और उनके पापा डेविड धवन की तस्वीरें और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन सब के बीच अब वरुण धवन का एक बयान सामने आया है। इस दौरान वरुण धवन ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों पर तीखा हमला बोला है।
वरुण धवन ने कही ये बात
एक्टर वरुण धवन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Yuvaa से बातचीत में वरुण धवन ने बताया कि वो अक्सर अपने दोस्तों से ट्रोलिंग के बारे में चर्चा करते हैं। उनके दोस्त उन्हें सही नजरिया देते हैं और कहते हैं कि इसे हल्के में लेना चाहिए। वो कभी-कभी उनके मीम्स भी शेयर करते हैं और बताते हैं कि ये कितने मजेदार हैं, जिससे वरुण खुद भी उन जोक्स पर हंस पाते हैं। अर्जुन कपूर को मिल रहे ट्रोलिंग और हैरासमेंट के बारे में पूछे जाने पर वरुण ने तुरंत जवाब दिया, 'ये गलत है। देखो, जो मजेदार है वो मजेदार है। मैं भी उस पर हंस सकता हूं। लेकिन मुझे ये समझ नहीं आता कि लोग किसी को नीचा दिखाने के लिए गालियां कैसे दे सकते हैं। मजाक करो, वो ठीक है। लेकिन इतना पर्सनल मत जाओ। और यही बात मुझे पसंद नहीं आई। मजाक करो ना, कोई रोक नहीं रहा है। मुझे नहीं लगता कि लोगों को रोका जा सकता है, और हमें भी नहीं रोकना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'हम पब्लिक फिगर हैं, इसलिए इसका एक हिस्सा ये है कि लोग आपको क्रिटिसाइज करने का अधिकार रखते हैं। और आपको इस बात का पता होना चाहिए। मैं पूरी तरह ठीक हूं। यही तो मैंने साइन अप किया था। मुझे इसके कई फायदे भी मिलते हैं। अगर कोई चीज खराब है, तो लोग कहेंगे कि ये खराब है और उन्हें पसंद नहीं आई। हम आज दर्शकों की वजह से यहां हैं। लेकिन जब लोग गंदी चीजों के लिए पैसे देते हैं, जब लोग फेक चीजें करते हैं। आजकल ये सब मैनिपुलेट किया जा सकता है। मैं इस बात से झूठ नहीं बोल सकता। आप क्रिएटर्स को खरीदकर कोई नरेटिव सेट करवा सकते हो या नहीं करवा सकते।'
अक्सर ट्रोल होते है अर्जुन कपूर
एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। कभी उनकी एक्टिंग को लेकर मजाक बनाया जाता है, तो कभी लुक्स को लेकर। वरुण धवन के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
