Anshula Kapoor-Rohan Thakkar Engagement Photos: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अंशुला कपूर ने बीते 2 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सगाई की। उनकी सगाई में पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी अब अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उनकी खुशी सातवें ासमान पर नजर आई। तो चलिए एक नजर डालते हैं अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की इन तस्वीरों पर-
अंशुला कपूर ने अपनी सगाई के खास मौके पर लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं रहोन ठक्कर ने नेवी ब्लू शेरवानी पहनी। इन तस्वीरों में रोहन, अंशुला की आंखों में खोए नजर आए।
अंशुला कपूर ने सगाई के इस खास मौके पर मां मोना शॉरी को भी याद किया। उन्होंने खास अवसर पर मां की मौजूदगी के लिए पास में एक कुर्सी रखी, जिसपर मोना और उनकी तस्वीर रखी हुई नजर आई।
अर्जुन कपूर ने बड़े भाई होने का फर्ज सगाई में बखूबी निभाया। उन्होंने सगाई पर होने वाले जीजा जी यानी रोहन ठक्कर का तिलक किया। बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन अंशुला से बहुत प्यार करते हैं।
बोनी कपूर ने अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर को सगाई के खास मौके पर आशीर्वाद दिया। अंशुला जहां फोटोज में हाथ जोड़े नजर आईं तो वहीं रोहन ठक्कर के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई।
अंशुला कपूर ने तस्वीरें साझा कर ससुरालवालों की झलक भी दिखाई। इन फोटोज को साझा करते हुए अंशुला कपूर ने लिखा, "2.10.2025। ये केवल हमारा गोर धाना नहीं था, बल्कि ये प्यार था जो हर छोटी डीटेल में दिख रहा था। रोहन के पसंदीदा शब्द 'हमेशा और एक साथ' और आज ये शब्द असल मायने में महसूस हुए। उनके प्यार ने मुझे ये महसूस कराया है कि परियों की कहानी सिर्फ किताबों में नहीं होती है, बल्कि इन पलों में भी होती है।"
होने वाले जीजू रोहन ठक्कर के साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आईं। जीजू के साथ दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। फोटो देखकर कहा जा सकता है कि होने वाले जीजू के साथ दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त हो चुकी है।
अंशुला कपूर की सगाई पर अर्जुन कपूर भावुक नजर आए। वहीं दूसरी ओर अंशुला की आंखें भी नम नजर आईं। बता दें कि अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने एक-दूजे का हमेशा साथ दिया है।
अंशुला कपूर की सगाई की तस्वीरों में पूरा परिवार साथ नजर आया। बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, रोहन ठक्कर, अर्जुन कपूर और खुशी कपूर के साथ दिखाई दिये।
अंशुला कपूर की सगाई में पूरा कपूर खानदान एक साथ दिखाई दिया। सोनम कपूर भी अपनी छोटी बहन की सगाई पर पहुंचीं। वहीं फोटो में हर किसी के चेहरे की मुस्कान देखने लायक रही।